Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli Instagram account with 274 million followers has disappeared causing a stir
विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, मचा हड़कंप!

विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, मचा हड़कंप!

संक्षेप:

Virat Kohli Instagram account: विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि उनके भाई ने भी अपना अकाउंड डीएक्टिवेट कर दिया है।

Jan 30, 2026 06:30 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Virat Kohli Instagram account: गुरुवार रात सोशल मीडिया पर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब फैंस को इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का अकाउंट दिखाई नहीं दिया। 274 मिलियन से अधिक फॉलोअर वाले विराट कोहली के अकाउंट को कोई सर्च नहीं कर पा रहा था और ना ही फैंस अपनी फॉलोअर लिस्ट में विराट कोहली की प्रोफाइल देख पा रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, जिस वजह से उन्होंने अपने इस अकाउंड को डीएक्टिवेट कर दिया है। वहीं खबर हैं कि उनके भाई विकास कोहली की भी इंस्टा प्रोफाइल नहीं दिखाई दे रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:डिकॉक के शतकीय तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, SA ने हैरतअंगेज रनचेज को दिया अंजाम

यह साफ नहीं हो पाया है कि विराट कोहली का अकाउंट को जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया है या यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है। इस मुद्दे पर अभी तक ना तो विराट कोहली, ना ही उनकी टीम और ना ही मेटी की तरफ से कोई जानकारी सामने आई है।

क्या परिवार को समय देने के लिए कोहली ने अकाउंट किया डीएक्टिवेट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 12-14 करोड़ रुपए चार्ज करने वाले विराट कोहली पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे। अब तो यह विराट कोहली खुद ही बता सकते हैं कि उनका यह अकाउंड डीएक्टिवेट हुआ है या किसी ग्लिच की वजह से दिखाई नहीं दे रहा है।

मेसी और रोनाल्डो के बाद विराट कोहली के थे इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर

विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। वह दुनियाभर की स्पोर्ट्स पर्सनेलेटिज में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (650 मिलियन) और लियोनेल मेसी (500 मिलियन) के बाद फॉलो किए जाने वाले तीसरे सबसे बड़े एथलीट थे। कोहली के बाद लिस्ट में नेमार जूनियर हैं, जिनके 215 मिलियन फॉलोअर है। कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंड गायब होने से फैंस काफी परेशान हैं।

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंड गायब होने पर फैंस के रिएक्शन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |