Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli has won the Player of the Tournament title twice in the T20 World Cup Bumrah and Sam Curran have a chance
टी-20 विश्व कप में विराट कोहली का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया; बुमराह और सैम करन के पास मौका

टी-20 विश्व कप में विराट कोहली का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया; बुमराह और सैम करन के पास मौका

संक्षेप:

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप टूर्नामेंट में विराट कोहली के नाम एक ऐसा ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है, हालांकि, जसप्रीत बुमराह और सैम करन के पास 2026 में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर करने का सुनहरा मौका है।

Jan 09, 2026 03:14 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

2026 टी-20 विश्व कप का आगाज फरवरी महीने से होगा, जो अब बहुत दूर नहीं है। क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक प्रारूप के विश्व कप रिकॉर्ड्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में कई दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ी है, जिसमें इस फॉर्मेट से 2024 में ही रिटायर हो चुके विराट कोहली का भी नाम शामिल है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक ऐसा ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह और सैम करन के पास 2026 में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर करने का सुनहरा मौका है।

दो बार जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब

टी-20 विश्व कप के इतिहास में दबदबे की बात आती है तो भारत के विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' (Man of the Tournament) का खिताब अपने नाम किया है।

2014 में लगाया रनों का अंबार

साल 2014 का टी-20 विश्व कप विराट कोहली के करियर के सबसे यादगार टूर्नामेंटों में से एक रहा। इस संस्करण में उन्होंने बल्ले से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्ड 319 रन बनाए। हालांकि, भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वे उपविजेता रहे, लेकिन कोहली के अविश्वसनीय प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना।

2016 में भी दिखाई निरंतररा

ठीक दो साल बाद 2016 के विश्व कप में कोहली ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 273 रन जड़े और टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार दूसरी बार 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनकर उन्होंने क्रिकेट जगत में वह मुकाम हासिल किया, जो आज भी एक अटूट रिकॉर्ड बना हुआ है।

जसप्रीत बुमराह और सैम करन के पास बराबरी का मौका

बता दें कि अब तक टी-20 विश्व कप के 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें 8 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब (विराट कोहली को दो बार) दिया गया है। इनमें से 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी-20 क्रिकेट या क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। जबकि दो खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और सैम करन साल 2026 के टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास विराट कोहली के टी-20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीतने की बराबरी करने का मौका होगा। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 के टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था ऐसे में उनके पास विराट की तरह बैक-टू-बैक एडिशन में यह खिताब जीतकर बराबरी करने का मौका होगा। सैम करन ने साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

• 2007: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 91 रन और 12 विकेट

• 2009: तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 317 रन

• 2010: केविन पीटरसन (इंग्लैंड) – 248 रन

• 2012: शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 249 रन और 11 विकेट

• 2014: विराट कोहली (भारत) – 319 रन

• 2016: विराट कोहली (भारत) – 273 रन

• 2021: डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 289 रन

• 2022: सैम करन (इंग्लैंड) – 13 विकेट और 12 रन

• 2024: जसप्रीत बुमराह (भारत) – 15 विकेट

• 2026?

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;