विराट कोहली ने IPL में किस टीम के खिलाफ बनाए कितने रन; उनका ये रिकॉर्ड कर देगा हैरान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 69 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ कोहली SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

विराट कोहली ने IPL में किस टीम के खिलाफ बनाए कितने रन; उनका ये रिकॉर्ड कर देगा हैरान

विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली। किंग कोहली की इस पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 202 रनों का टारगेट महज 15.4 ओवर में चेज करने में कामयाब रही। 16 साल के बाद आरसीबी अपने घर पर 200 से अधिक रन का टारगेट चेज करने में कामयाब हुई है। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े, वह आईपीएल के इतिहास में चेज करते हुए 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विराट कोहली का अद्भुत आईपीएल रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 25 पारियों में 874 रन बना चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था, जिन्होंने SRH के खिलाफ 867 रन बनाए थे।

विराट कोहली इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में 10 में से 6 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, बची तीन टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का नाम शामिल है। आईए जानते हैं इन टीमों के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है।

KKR, MI और LSG के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम केकेआर के खिलाफ 32 पारियों में 1021 रन बनाने का रिकॉर्ड है। बता दें, केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज डेविड वॉर्नर है, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 1093 रन बनाए थे। वहीं रोहित शर्मा 1083 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ किंग कोहली ने 922 तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 193 रन बनाए हैं। MI के खिलाफ कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। नंबर-1 पर केएल राहुल 976 रनों के साथ मौजूद हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।