विराट कोहली ने धोनी नहीं, बल्कि इस कप्तान के अंडर में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

Jan 19, 2026 10:23 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आंकड़ों के विश्लेषण से यह रोचक तथ्य सामने आता है कि कोहली का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन खुद उनकी अपनी कप्तानी के दौरान रहा है। अक्सर प्रशंसकों को यह लगता है कि एमएस धोनी के दौर में उन्होंने सबसे ज्यादा शतक बनाए, लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं।

विराट कोहली ने धोनी नहीं, बल्कि इस कप्तान के अंडर में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। भारतीय टीम भले ही 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 रनों से हार गई, लेकिन कोहली ने 124 रनों की जुझारू पारी खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां शतक पूरा कर लिया। शुभमन गिल की कप्तानी में खेले गए इस सीरीज के निर्णायक वनडे में कोहली ने मुश्किल परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर भारतीय उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा था। हालांकि, 124 के निजी स्कोर पर उनके आउट होते ही भारत की जीत की संभावनाएं खत्म हो गईं, लेकिन इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 2026 में भी कोहली का बल्ला रनों के लिए उतना ही भूखा है।

वैसे तो विराट कोहली अपने करियर के शुरुआत से अब तक लगातार बेहतर फॉर्म में रहे हैं और कई रिकॉर्ड्स बनाए और ध्वस्त किए हैं, लेकिन फिर भी लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किसकी कप्तानी में आया। किस कप्तान के अंडर में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक लगाए।

आंकड़ों के विश्लेषण से यह रोचक तथ्य सामने आता है कि कोहली का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन खुद उनकी अपनी कप्तानी के दौरान रहा है। अक्सर प्रशंसकों को यह लगता है कि एमएस धोनी के दौर में उन्होंने सबसे ज्यादा शतक बनाए, लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं। धोनी के नेतृत्व में उनके नाम 25 शतक दर्ज हैं, जो उनके करियर का दूसरा सबसे सफल कप्तानी काल रहा है। यह दर्शाता है कि टीम की कप्तानी का दबाव कोहली की बल्लेबाजी को और अधिक निखारने का काम करता रहा है।

वर्तमान में भारतीय क्रिकेट एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जहां कप्तानी की बागडोर रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल जैसे युवाओं के हाथों में है। इसके बावजूद, कोहली टीम के लिए एक भरोसेमंद स्तंभ बने हुए हैं। कोहली की फॉर्म भारतीय टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें कोहली के 100 शतकों के आंकड़े पर टिकी हैं, जिसे छूने की क्षमता वे लगातार अपनी पारियों से दिखा रहे हैं।

विराट कोहली द्वारा अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में लगाए गए शतकों की सूची:

• विराट कोहली (स्वयं की कप्तानी में): 41 शतक

• एमएस धोनी की कप्तानी में: 25 शतक

• रोहित शर्मा की कप्तानी में: 9 शतक

• केएल राहुल की कप्तानी में: 4 शतक

• वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में: 3 शतक

• गौतम गंभीर की कप्तानी में: 1 शतक

• जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में: 1 शतक

• शुभमन गिल की कप्तानी में: 1 शतक

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।