Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli has only grown with age having become the highest-averaging batsman in ODIs after turning 35 ind vs sa
उम्र के साथ और निखर रहे विराट कोहली, 35 के बाद तो ODI में सबसे ज्यादा औसत वाले बैटर; देखें लिस्ट

उम्र के साथ और निखर रहे विराट कोहली, 35 के बाद तो ODI में सबसे ज्यादा औसत वाले बैटर; देखें लिस्ट

संक्षेप:

विराट कोहली के लिए सच में उम्र महज एक नंबर है। 35 वर्ष की उम्र के बाद बल्लेबाज आम तौर पर स्लो पड़ जाते हैं। उनके खेल पर बढ़ती उम्र का असर साफ दिखने लगता है लेकिन विराट कोहली लगता है अपवाद हैं। वह 35 साल की उम्र के बाद वनडे में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Dec 04, 2025 12:20 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली के लिए सच में उम्र महज एक नंबर है। 35 वर्ष की उम्र के बाद बल्लेबाज आम तौर पर स्लो पड़ जाते हैं। उनके खेल पर बढ़ती उम्र का असर साफ दिखने लगता है लेकिन विराट कोहली लगता है अपवाद हैं। उम्र के साथ उनका खेल जैसे और ज्यादा निखरता जा रहा है। जिस उम्र में बल्लेबाजों के रिफ्लेक्सेज कमजोर हो जाते हैं। खेल पर उम्र हावी होने लगती है। उस उम्र में कोहली अपनी चुस्ती-फुर्ती से युवाओं का कान काट रहे। यकीन न हो तो आंकड़ों को देख लीजिए। वह 35 साल की उम्र के बाद वनडे में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में वह बैक टु बैक शतक जड़ चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विराट कोहली

35 साल की उम्र के बाद ओडीआई में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने 35 वर्ष पूरे करने के बाद अब तक 19 ओडीआई मैच खेले हैं जिनमें 60.43 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े हैं। कोहली के पूरे ओडीआई करियर की बात करें तो उनका औसत 58.20 का है।

ये भी पढ़ें:बयान से नाखुश था BCCI, इसलिए विराट कोहली को बैकफुट पर आना पड़ा, जानिए पूरा मामला

कुमार संगकारा

35 वर्ष की उम्र के बाद खेले वनडे मैचों में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस दौरान 71 वनडे मैच खेले और उनका औसत 57.49 का रहा। इस दौरान उन्होंने वनडे में 11 शतक भी जड़े।

डेविड मलान

लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं। उन्होंने 35 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद 21 ओडीआई खेले। इनमें उनका औसत 56.55 का रहा। इस दौरान उन्होंने 5 शतक भी जड़े।

ये भी पढ़ें:कोहली 100 इंटरनेशनल शतक ठोक पाएंगे या नहीं, जहीर खान ने कहा- 35 वनडे में…

मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र के बाद 40 ओडीआई खेले। इस दौरान उन्होंने 54.25 के औसत से रन बनाए और 5 शतक भी जड़े।

जहीर अब्बास

पाकिस्तान के जहीर अब्बास इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र पूरी करने के बाद 33 ओडीआई खेले। इनमें उन्होंने 52.07 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े।

ये भी पढ़ें:कोहली 100 इंटरनेशनल शतक ठोक पाएंगे या नहीं, जहीर खान ने कहा- 35 वनडे में…

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र पूरी करने के बाद 46 ओडीआई खेले। इस दौरान उन्होंने 49.19 के औसत से रन बनाए और 7 शतक जड़े।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |