Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli has a chance to surpass Sachin Tendulkar Rahul Dravid and Rohit Sharma in ODI feat India vs New Zealand
IND vs NZ: विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

IND vs NZ: विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

संक्षेप:

विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनके पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। 

Jan 14, 2026 10:30 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनके पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। अगर बुधवार के मैच में किंग कोहली अर्धशतक बना लेते हैं तो वह ओडीआई में लगातार 6 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओडीआई में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस बनाने वाले भारतीय

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में विराट कोहली ने सिडनी में 74 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तब से उनका बल्ला आग उगल रहा है। तब से ही वह लगातार 5 ओडीआई में फिफ्टी प्लस बना चुके हैं। इनमें 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी ओडीआई में लगातार 5 फिफ्टी प्लस की पारियां खेल चुके हैं।

कोहली की 5 बार ओडीआई में लगातार 5 फिफ्टी प्लस पारियां

हालांकि, विराट कोहली ओडीआई ये कारनामा सबसे ज्यादा बार करने वाले बल्लेबाज हैं। वह 5 बार ओडीआई में लगातार 5 फिफ्टी प्लस का स्कोर बना चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ये कारनामा 2012-13 में किया था। उसके बाद 2013, 2019, 2023 और 2025-25 में भी लगातार 5 ओडीआई पारियों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं। ओडीआई में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस की पारियों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम है। उन्होंने 1987 में लगातार 9 पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर किया था जिनमें 2 शतक और 7 अर्धशतक थे।

सिडनी से शुरू हुआ सफर राजकोट में भी रहेगा जारी?

विराट कोहली की ओडीआई में हालिया 5 पारियों की बात करें तो उन्होंने पिछले साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन की नाबाद पारी खेली थी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में 135 रन, रायपुर में 102 रन और विशाखापत्तनम में 65 रन नाबाद बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वडोदरा में उन्होंने 93 रन की पारी खेली थी।

लिस्ट ए में लगातार 7 पारियों से कोहली का फिफ्टी प्लस स्कोर

इस तरह 37 साल के विराट कोहली ने अपनी पिछली 5 ओडीआई पारियों में 156.33 की औसत से 469 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इसी बीच उन्होंने 50-50 फॉर्मेट के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली के लिए दो मैच खेले और उनमें 131 और 77 रन बनाए। इस तरह उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक लगातार 7 पारियों में फिफ्टी प्लस की पारियां खेली हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।