
कोहली अपनी मां को देते हैं सभी अवॉर्ड, खुद किया खुलासा; वजह जानकर आप हो जाएंगे इमोशनल
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद बताया कि वह अपने सभी अवॉर्ड अपनी मां को दे देते हैं, जिन्हें इनको रखना काफी पसंद है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में दमदार 93 रन की पारी खेली। कोहली ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल के साथ शतकीय और श्रेयस अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए उन्होंने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि वह शतक से चूक गए। वडोदरा में खेले गए मुकाबले में वह सिर्फ 7 रन से शतक बनाने से रह गए। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। अवॉर्ड समारोह के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने सभी अवॉर्ड मां को दे देते हैं क्योंकि उन्हें इसे रखना काफी पसंद है।
प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने कहा कि मुझे आइडिया नहीं है कि मैंने कितने अवॉर्ड जीते हैं। मैं अपनी ट्रॉफी को अपनी मां को भेज देता हूं, जो गुड़गांव में रहती हैं। हां, उन्हें सारी ट्रॉफियां रखना पसंद है।। ईमानदारी से कहूं तो अगर मैं अपनी यात्रा को देखूं तो यह सपने के सच होने जैसा है। मुझे अपनी क्षमता पर भरोसा है और ईश्वर की मेरे ऊपर कृपा रहा है। ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह से मैं इस समय खेल रहा हूं मैं माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहा।''
उन्होंने आगे कहा, ‘’मेरे जहन में यही चल रहा था कि टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचाऊं कि टीम को जीतने की स्थिति में पहुंचा सकूं। मैं काउंटर अटैक करने का प्रयास करता हूं, क्योंकि किसी ने किसी गेंद पर आपका नाम लिखा है इसलिए आप इंतजार नहीं कर सकता है। लेकिन ठीक उसी समय गैरज़िम्मेदाराना शॉट खेलने से बचना है। मैं केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं ताकि अन्य चीज़ों पर मेरा ध्यान न भटके। मैं अपने सपने को जी रहा हूं और मैं इससे अधिक नहीं मांग सकता।
महान बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप में सबसे तेजी से 28 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अपनी 624वीं पारी खेलते हुए कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया। तेंदुलकर ने यह मुकाम अपनी 644वीं पारी में हासिल किया था, जबकि 28000 रन बनाने वाले क्लब में तीसरे खिलाड़ी श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने यह उपलब्धि अपनी 666वीं पारी में हासिल की थी।
सैंतीस साल के कोहली ने इस मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप में 27,975 रन बनाए थे। तेंदुलकर ने 782 पारियों में कुल 34357 रन बनाए हैं जबकि संगकारा के नाम 666 पारियों में 28,016 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





