Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़virat kohli created history by scoring five consecutive fifty plus scores for the fifth time
कोहली शतक से चूके, लेकिन 5वीं बार लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाकर रचा इतिहास

कोहली शतक से चूके, लेकिन 5वीं बार लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाकर रचा इतिहास

संक्षेप:

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में पिछली लगातार पांच पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। विराट कोहली अब दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 5 बार लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

Jan 11, 2026 09:31 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार 93 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 8 चौके औक एक छक्के लगाए। दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में पिछली लगातार पांच पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। विराट कोहली अब दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 5 बार लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एशिया कप 2012 में पहली बार स्थापित किया कीर्तिमान

विराट कोहली ने पहली बार साल 2012 में एशिया कप के दौरान यह कारनाम किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैचों में बैक टू बैक शतक लगाया था उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 183 रन बनाया थे। यह उनके वनडे करियर का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। किंग कोहली यहीं पर नहीं रुके थे, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर 106 रनों की पारी खेली थी। इस तरह उन्होंने लगातार 5 वनडे मैचों में 50 प्लस का स्कोर किया था।

2013 में नहीं रुका बल्ला, दोहराया कारनामा

विराट कोहली के 2013 भी शानदार रहा। उन्होंने 2012 में जो किया था उसे अगले साल भी दोहरा दिया। पहले तो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 68 रन बनाए उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुई वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की। पुणे में उन्होंने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई वहीं, जयपुर में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए मोहली में 68 और नागपुर में 115 रन बनाए। इस तरह विराट कोहली ने 2013 में भी वनडे क्रिकेट में लगातार 5 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया।

2019 वर्ल्ड कप में तीसरी बार दिखाया जलवा

2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिखे और इस टूर्नामेंट में भले हुए उनके बल्ले से एक भी शतक ना निकला हो लेकिन उन्होंने 5 लगातार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। विराट कोहली ने द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 77, साउथहैंप्टन में अफगानिस्तान के खिलाफ 67 और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश:72 और 66 रनों की पारी खेली।

2023 विश्व कप में भी किया रिपीट

2023 विश्व कप में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा। वे इस आईसीसी इवेंट में सिर्फ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ही नहीं चुने गए बल्कि लगातार 5 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाने का कारनामा चौथी बार किया। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 88, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101, नीदरलैंड के खिलाफ 51, न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की पारी खेली और बड़े इवेंट में लगातार 5 बार 50 प्लस का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दोहराया।

5वीं बार बनाया लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर

2023 विश्व कप के बाद विराट कोहली ने यह कारनामा अब 2025-26 में किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अर्धशतक लगाया था, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में बैक टू बैक शतक जड़े और आखिरी मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरु हुई सीरीज के पहले ही मैच में कोहली ने 93 रनों की पारी खेलकर 5वीं बार लगातार 5 50 प्लस स्कोर बनाने का वनडे क्रिकेट में कीर्तिमान स्थापित किया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।