Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli childhood coach on Pakistan decision to boycott T20 WC match against India Pakistan will suffer heavy losses
पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा; भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने पर विराट कोहली के कोच

पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा; भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने पर विराट कोहली के कोच

संक्षेप:

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगा, मगर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला महामुकाबला नहीं। पाकिस्तान सरकार का यह फैसला उनपर ही उलटा पड़ सकता है। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Feb 02, 2026 10:23 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगा, मगर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला महामुकाबला नहीं। पाकिस्तान सरकार के इस बयान ने क्रिकेट के गलियारों हलचल मचा दी है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की ओर से इस मुद्दे पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अपना बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के इस फैसले को अजीत बताया है और उनका कहना है कि इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल आया सामने, भारत का पहला मैच आज

राजकुमार शर्मा ने ANI से कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, और यह पाकिस्तान का एक अजीब फैसला है। उन्होंने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया था; पहले, उन्होंने 2026 के T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के भारत न जाने के पक्ष में वोट दिया था, और अब उन्होंने भारत के खिलाफ खेलने से पीछे हटने का फैसला किया है।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, और इसकी वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यह पाकिस्तान की जनता के लिए भी नुकसान है, जो अपने खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ खेलते देखना चाहती है। यह उनके खिलाड़ियों के लिए भी नुकसान है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस फैसले पर फिर से सोचेगा।

ये भी पढ़ें:U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का शेड्यूल हुआ साफ, भारत का मुकाबला कब और किस से?

जब क्रिकेट की बात आती है, तो मुकाबला के मामले में भारत पाकिस्तान से बहुत आगे है। हालांकि, यह एक राजनीतिक फैसला है, और उन्हें इस फैसले के जवाब में ICC की कार्रवाई पर विचार करना चाहिए क्योंकि PCB को भारी नुकसान होगा। मेरा मानना ​​है कि वे अपने फैसले पर फिर से सोचेंगे।"

पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले का कोई कारण नहीं बताया। मगर यह साफ है कि बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। बता दें, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। जिस वजह से आईसीसी ने उन्हें बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह दी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |