विराट कोहली ने किस उम्र में बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए कब मुश्किल दौर से गुजरे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली ने 2008 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था, जिसके बाद से उनकी उम्र के हिसाब से उनका शानदार दौर 28 साल की उम्र में आया था, जहां पर उन्होंने 1460 रन बनाए।

virat kohli
विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और फैंस 2027 तक उन्हें क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। कोहली ने खुद कहा था कि 2027 वर्ल्ड कप उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा। कोहली मौजूदा समय में सिर्फ वनडे में ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कोहली ने भारत के लिए सबसे पहले वनडे में ही डेब्यू किया था और उनके करियर का अंत भी इसी फॉर्मेट के साथ होगा। स्टार बल्लेबाज ने भारत के लिए 18 अगस्त 2008 को अपना पहला इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उनकी उम्र के हिसाब से उनका सबसे अच्छा दौर 28वें साल में आया था, जब उन्होंने रनों का अंबार लगाया था। यहां हम आपको विराट कोहली के वनडे करियर के आंकड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि उनकी उम्र से जुड़ा हुआ है।

कोहली का उम्र के हिसाब से वनडे करियर का प्रदर्शन

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। वनडे करियर की शुरुआत में विराट कोहली को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। क्योंकि उस समय सीनियर खिलाड़ियों की भरमार थी और कोहली अपनी जगह बनाने में लगे थे। हालांकि दो साल के अंदर ही उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। कोहली की उम्र के हिसाब से उनका सबसे बेहतरीन दौर 28वें साल में आया था, जहां पर उन्होंने 1460 रन ठोक दिए थे।

विराट कोहली ने 19 साल की उम्र में वनडे में 159 रन बनाए, उनका औसत 31.80 का रहा। 20वें साल उन्होंने 45.66 के औसत से 137 रन किए। 21वें साल में उन्हें काफी वनडे खेलने का मौका मिला और उन्होंने 47.45 के औसत के साथ 949 रन ठोके। 22 की उम्र में ये आंकड़ा तेजी से ऊपर की बढ़ा और उन्होंने 1372 रन जड़े दिए। उनका औसत 47.31 रहा। 23 साल की उम्र में उन्होंने 1269 रन बनाए और उनका औसत उस समय 70.50 पहुंच गया। 24 में उन्होंने फिर एक बार एक हजार से ज्यादा रन जड़े। उन्होंने 1033 रन बनाए। उनका औसत 51.65 रहा।

25वें साल में उन्होंने 982 रन किए और उनका औसत 50 से नीचे रहा। 26वें साल में कोहली ने 930 रन बनाए। इसके बाद 27वें साल में उन्होंने अपने नाम 739 रन किए, जहां पर औसत 93.37 रहा। वहीं 28 साल की उम्र में उन्होंने काफी बेहतरीन पारियां खेली और 1460 रन बनाए। उनका औसत 76.84 का रहा। 29वें साल में पूर्व कप्तान ने 1202 रन बनाए। उनका औसत 133.6 का पहुंच गया।

विराट कोहली का मुश्किल दौर

31वें साल में उनके नाम सिर्फ 347 रन रहे। इस दौरान कोहली सबसे खराब दौर से गुजरे, जहां उनके बल्ले से वनडे शतक भी नहीं निकल पा रहे थे। जबकि 32वें में भी वह 302 रन ही बना सके। 33वें साल में कोहली ने 175 और 34वें दमदार प्रदर्शन करते हुए 1181 रन बनाए। 35 की उम्र में उनके नाम 381 रन रहे। वहीं 36वें साल स्टार बल्लेबाज ने 43.62 के औसत से 349 रन बनाए। 37वें साल एक बार उनके बल्ले से खूब रन निकले और 84.36 के औसत से 928 रन जड़े।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट कोहली ने किस उम्र में बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए कब मुश्किल दौर से गुजरे