विराट कोहली ने तैयार किया अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज, 7 दिग्गजों में सचिन; धोनी का नाम नहीं लिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virat Kohli's Ultimate ODI Batter: सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने अनुसार एक अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। उन्होंने दुनिया के सात दिग्गज क्रिकेटर्स का जिक्र किया।

Virat Kohli Ultimate ODI Batter
विराट कोहली

विराट कोहली का शुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होता है। वह अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। कोहली के खाते में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 15 हजार रन कंप्लीट करने वाले प्लेयर हैं। उन्हें 'चेज मास्टर' कहा जाता है। हालांकि, कोहली से जब दुनिया का अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार करने के लिए कहा गया तो भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर ने खुद को नहीं चुना। उन्होंने 7 दिग्गजों की अलग-अलग खूबियों को लेकर ड्रीम प्लेयर बनाया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का नाम नहीं लिया।

सहवाग का इस शॉट के लिए जिक्र

37 वर्षीय कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट बल्लेबाज तैयार किया। उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव शॉट के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चुना। कोहली ने कवर ड्राइव के लिए श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और फ्लिक शॉट के लिए भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम लिया। कोहली ने कट शॉट के लिए पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को चुना। उन्होंने स्वीप शॉट के लिए बल्लेबाज चुनने में कुछ सेकंड लिए और इसे 'मुश्किल फैसला' बताया। उन्होंने फिर स्वीप के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को तरजीह दी।

कोहली ने RCB के दो पूर्व साथी चुने

वहीं, कोहली ने छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बैटर क्रिस गेल को चुना। गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए कोहली के साथ खेल चुके। कोहली से जब रनिंग बिटवीन द विकेट्स के लिए खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सभी को चौंकाया। धोनी विकेटों के बीच सबसे तेज दौड़ने के लिए मशहूर रहे हैं लेकिन कोहली ने उनकी बजाय अपने दोस्त और आरसीबी के पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम लिया। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डिविलियर्स 2011 से 2021 तक आरसीबी का हिस्सा रहे।

स्ट्रेट ड्राइव - सचिन तेंदुलकर (भारत)

कवर ड्राइव - कुमार संगकारा (श्रीलंका)

फ्लिक शॉट - राहुल द्रविड़ (भारत)

कट शॉट - वीरेंद्र सहवाग (भारत)

स्वीप शॉट - मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

सिक्स-हिटिंग - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

रनिंग बिटवीन द विकेट्स - एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)

कोहली ने तिरुवनंतपुरम में काटा गदर

कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। भारत ने तिरुवनंतपुरम में पहला मैच 8 विकेट से जीता, जिसमें कोहली ने दमदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के हैं। यह उनका वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक था। वह एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने भारत में 7000 वनडे रन कंप्लीट कर लिए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे बुधवार को गुवाहाटी में आयोजित होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली ने तैयार किया अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज, 7 दिग्गजों में सचिन; धोनी नहीं