लोगों की दाल-रोटी नहीं चलती...संजय मांजरेकर के बयान से तिलमिलाए विराट कोहली के भाई विकास
विराट कोहली के भाई विकास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना नाम लिए मांजरेकर और अन्य आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली का नाम लिए बिना कुछ लोगों की दाल-रोटी नहीं चलती।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं। विराट कोहली बुधवार को वडोदरा पहुंचे हैं, जहां वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे। इस बीच विराट कोहली के टेस्ट रिटायरेंट को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम वीडियो में कोहली के फैसले पर निराशा जताई थी और कहा कि वे टेस्ट से दूर होकर वनडे खेलना जारी रखकर 'सबसे आसान फॉर्मेट' चुन रहे हैं। उनके इस बयान से विराट कोहली के भाई विकास खुद को रोक नहीं सके और कोहली के आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले साल (2025) मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हुई थी और अब संजय मांजरेकर के बयान ने एक बार फिर उनके रिटायरमेंट को लेकर बहस छेड़ दी है। मांजरेकर के अनुसार, विराट कोहली ने कठिन टेस्ट प्रारूप को छोड़कर वनडे खेलना जारी रखने का फैसला किया, जो एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के लिए तुलनात्मक रूप से आसान फॉर्मेट है।
संजय मांजरेकर ने वीडियो में कहा, "जो रूट टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, तो मेरा ध्यान विराट कोहली पर जाता है। वे टेस्ट से दूर हो गए हैं। पिछले पांच सालों में संघर्ष के दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी तरह दिल और आत्मा नहीं लगाई। अगर वे सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेते तो ठीक था, लेकिन वनडे खेलना जारी रखना ज्यादा निराशाजनक है, क्योंकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए यह सबसे आसान फॉर्मेट है।
उन्होंने कोहली की फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा कि वे और संघर्ष कर सकते थे और फॉर्म में वापसी के लिए लड़ाई जारी रख सकते थे। उन्होंने कहा, ''जब जो रूट, स्टीव स्मिथ या केन विलियमसन रन बनाते हैं, तो मन विराट कोहली की ओर जाता है, निराशा और थोड़े दुख के साथ, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की इतनी परवाह की थी।''
संजय मांजरेकर के इस बयान पर विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ""ऐसा लगता है कि विराट कोहली का नाम लिए बिना कुछ लोगों की दाल-रोटी नहीं चलती।" उनके भाई का ये कमेंट विराट कोहली के आलोचकों पर सीधा निशाना है, जोकि बिना कोहली का नाम लिए अपनी बात नहीं रख सकते। लोग उनके इस बयान को संजय मांजरेकर से जोड़ रहे हैं।
विराट कोहली ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। पिछले पांच सालों में उनका टेस्ट औसत 31 के आसपास रहा, जबकि पहले वे टेस्ट के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार थे। हालांकि, वे वनडे क्रिकेट में अभी भी सक्रिय हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली के प्रशंसकों ने भी मांजरेकर की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। कई फैंस का मानना है कि विराट ने भारतीय क्रिकेट को इतना कुछ दिया है कि अब उनके फैसले पर सवाल उठाना अनुचित है।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





