Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli Brother Vikas Kohli Reaction Amid Gurugram property Reports Says Some people are so free and have lots of
कुछ लोग बहुत फ्री हैं और उनके पास...विराट के प्रॉपर्टी सौंपने की रिपोर्ट्स के बाद क्या बोले विकास कोहली?

कुछ लोग बहुत फ्री हैं और उनके पास...विराट के प्रॉपर्टी सौंपने की रिपोर्ट्स के बाद क्या बोले विकास कोहली?

संक्षेप:

विराट कोहली द्वारा गुरुग्राम प्रॉपर्टी सौंपने की रिपोर्ट्स के बाद भाई विकास कोहली का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि वह फर्जी खबरों से हैरान हैं। विकास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

Sat, 18 Oct 2025 04:03 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हाल ही में खबर आई कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने गुरुग्राम वाले बंगले की जिम्मेदारी बड़े भाई विकास कोहली को दे दी है। कहा गया कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) विकास के नाम की। वहीं, कोहली द्वारा प्रॉपर्टी सौंपने की रिपोर्ट्स के बाद विकास का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह फर्जी खबरों से हैरान हैं। विकास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विकास ने इंस्टा स्टोरी पर कहा, ''मैं इन दिनों इतनी सारी गलत सूचनाओं और फर्जी खबरों से हैरान नहीं हूं। कुछ लोग बहुत फ्री हैं और उनके पास ऐसा करने के लिए बहुत समय है। आप लोगों को शुभकामनाएं।'' बता दें कि कोहली और अनुष्का शर्मा के अपने दो बच्चों के साथ लंदन में स्थायी रूप से बसने की लंबे समय से चर्चा है। कोहली आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद इंग्लैंड लौट गए थे। वह हाल ही में चार महीने बाद भारत लौटे और दिल्ली से भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए।

भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्याल ले चुके कोहली सात महीने बाद भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछली बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ के मैदान पर आयोजित होगा। शुभमन गिल भारत की कमान संभालेंगे, जिन्हें रोहित शर्मा की जगह नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:IND vs AUS वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 प्लेयर, कोहली-रोहित किस नंबर पर?
विकास कोहली पोस्ट

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान गिल ने कहा कि रोहित और विराट से उनके रिश्ते पहले की तरह मजबूत हैं और मैच के दौरान परेशानी में होने पर वह इन दोनों दिग्गजों से सलाह लेने में हिचकिचाएंगे नहीं। गिल को पता है कि इन दोनों धुरंधरों की जगह लेना मुश्किल है और उन्हें दोनों पूर्व कप्तानों से काफी सहयोग की जरूरत होगी। उन्होंने स्वान नदी के किनारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मैंने विराट भाई और रोहित भाई से टीम को आगे ले जाने के बारे में काफी बात की है। वह किस तरह से टीम को आगे ले जाना चाहते थे और इस अनुभव और सबक से हमें काफी मदद मिलेगी।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |