इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली का जलवा, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ विव रिचर्ड्स की बराबरी की

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली ने इंग्लैंड में बतौर भारतीय बल्लेबाज सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने गुरुवार को 33वीं बार इंग्लैंड के खिलाफ 50 से अधिक का स्कोर बनाया।

विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दमदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। कोहली ने कार्डिफ में 50 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि कोहली इसे शतक में नहीं बदल सके और 65 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से आगे निकले

विराट कोहली ने कार्डिफ में दूसरे वनडे में 66 गेंद में 65 रन बनाए। ये उनका इंग्लैंड के खिलाफ 33वां 50 से अधिक स्कोर था। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 33वीं बार ये कारनामा किया। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 32 बार इंग्लैंड के खिलाफ 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 बार ये कमाल किया है। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 24 बार ऐसा किया है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 23 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने 14वीं बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है। उन्होंने विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है। हालांकि कुमार संगकारा उनसे आगे हैं। इस दौरान कोहली ने तीन शतक भी लगाया है।

दूसरे वनडे में बनाए 65 रन

कॉर्डिफ में दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 66 गेंद में 65 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 60 रन जोड़े, जबकि श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंद में 67 रन की साझेदारी की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 30 गेंद में 31 रन बनाए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 46 गेंद में 44 रन की साझेदारी की। रोहित ने 47 गेंद में 26 रन की पारी खेली।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत को विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की कमी खलेगी जो बीमार होने के कारण बाहर हैं। उनकी जगह ईशान किशन खेलेंगे । इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जोश टंग और स्पिनर लियाम डॉसन की जगह तेज गेंदबाज साकिब महमूद और गुस एटकिंसन को मौका दिया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।