IPL में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है; अंबाति रायुडू ने दी टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की सलाह
अंबाति रायुडू ने कहा कि मुझे लगता है कि IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। हमने जो देखा है, वह तो बस एक ट्रेलर है। फिटनेस उनके लिए कभी कोई मुद्दा नहीं रही।

टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके विराट कोहली अब सिर्फ वनडे या फिर आईपीएल में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। कोहली का टी20 से रिटायर होने का फैसला तो समझ आता है, मगर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला अभी भी फैंस और एक्सपर्ट की समझ के परे है। यही वजह है कि जब भी कोहली के बल्ले से कोई अच्छी पारी निकलती है तो उन्हें बार-बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी की सलाह दी जाती है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के पहले मैच के बाद हुआ। SRH के खिलाफ कोहली ने 69 रनों की शानदार पारी खेल RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली की इस पारी की पूर्व सीएसके प्लेयर अंबाति रायुडू ने जमकर तारीफ की।
अंबाति रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "मुझे लगता है कि IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। हमने जो देखा है, वह तो बस एक ट्रेलर है। फिटनेस उनके लिए कभी कोई मुद्दा नहीं रही। मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी शारीरिक फिटनेस, गेंद पर देर से पहुंचने, या मैदान पर धीमे पड़ने को लेकर कभी कोई परेशानी होगी। एकमात्र चीज़ जो उन्हें पीछे धकेल सकती है, वह है उनकी मानसिक स्थिति। मुझे नहीं लगता कि उनका करियर खत्म होने के करीब भी है। मुझे अभी भी उनमें पांच से छह साल का बेहतरीन खेल बाकी दिखता है।
मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। उम्मीद है, एक कप्तान के तौर पर। वह भारतीय क्रिकेट में अब तक के सबसे बेहतरीन रेड-बॉल कप्तान रहे हैं, जिन्हें कम से कम मैंने तो देखा है। उन्हें वापसी करनी चाहिए; जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उनका बाहर रहना भारतीय क्रिकेट के लिए एक नुकसान है,” उन्होंने आगे कहा।
अगर आप उन्हें कप्तानी सौंपते हैं, तो यह उनके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा होगी। मुझे लगता है कि WTC जीतना उनके लिए एक शानदार चुनौती होगी। वह इतने फिट हैं कि मुझे नहीं लगता कि फिटनेस कोई चिंता का विषय हो सकता है।”
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


