विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, IPL में किया ये अद्भुत कारनामा; डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1

Sun, 20 Apr 2025, 06:39:PM
Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, IPL में किया ये अद्भुत कारनामा; डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1

संक्षेप:
  • विराट कोहली का यह आईपीएल में 67वां 50+ का स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा 66 बार किया था। अब कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में एक और अर्धशतक जड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। किंग कोहली इस रंगारंग लीग में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली के बल्ले से यह शानदार शतक अहम मौके पर आया। पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी को 158 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट पहले ही ओवर में आउट हो गए थे, जिसके बाद सारा दबाव विराट कोहली पर आ गया था। कोहली ने पडिक्कल के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विराट कोहली का यह आईपीएल में 67वां 50+ का स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा 66 बार किया था। अब कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 67

डेविड वॉर्नर- 66

शिखर धवन- 53

रोहित शर्मा- 45

केएल राहुल 43

विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो, यह उनके करियर का 260वां मैच है, वह अभी तक 59 अर्धशतक और 8 शतक जड़ चुके हैं। विराट के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है।

आईपीएल 2025 में विराट कोहली का रिकॉर्ड रनचेज के मामले में शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद अब उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ दिया है।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेख