विराट और रोहित का इंटरनेशनल क्रिकेट में नया कारनामा, पार्टनरशिप के मामले में कीवी दिग्गजों को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे में अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर एक धांसू लिस्ट में कीवी दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

Virat Kohli Rohit Sharma Partnership Runs

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया कारनामा अंजाम दिया है। विराट और रोहित इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने वालों की लिस्ट में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों अभी तक 171 पारियों में 8028 रन जोड़ चुके हैं। यह आठ हजार या उससे अधिक पार्टनरशिप रन बनाने वाली आठवीं जोड़ी है। विराट ने 2008 जबकि रोहित ने 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। विराट और रोहित ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की।

विराट कोहली ने जमाई फिफ्टी

39 वर्षीय रोहित ने कार्डिफ के मैदान पर 47 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। वह स्वीप करने के चक्कर में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। 37 वर्षीय विराट ने फिफ्टी जमाई। उन्होंने 66 गेंदों का सामना करने के बाद 65 रन बनाए। उनके बल्ले से छह चौके निकले। विराट को लगातार दूसरे मैच में पेसर जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने पुल करने के प्रयास में आदिल राशिद को कैच दिया। विराट पहले वनडे में पांच रन ही बना पाए थे।

कीवी दिग्गजों को पीछे छोड़ा

विराट और रोहित ने कार्डिफ में अर्धशतकीय साझेदारी के बाद कीवी दिग्गज केन विलियमसन और रॉस टेलर को पछाड़ा है। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज विलियमसन और टेलर की जोड़ी ने 159 पारियों में 8018 रन बटोरे। दोनों संन्यास ले चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों ने 283 पारियों में 13368 रन जुटाए। फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। दोनों ने 247 पारियों में 12400 पार्टनरशिप रन जोड़े। वेस्टइंडीड के सीजी ग्रीनिज और डीएल हेन्स ने 251 पारियों में 11688 रन बटोरे। राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 241 पारियों में 11037 रन जुटाए। अब तक चार जोड़ियों ने ही 10 हजार या उससे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का कमाल किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन

13368 - कुमार संगाकारा/महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

12400 - सचिन तेंदुलकर/सौरव गांगुली (भारत)

11688 - सीजी ग्रीनिज/ डीएल हेन्स (वेस्टइंडीज)

11037 - राहुल द्रविड़/सचिन तेंदुलकर (भारत)

9995 - मार्वन अटापट्टू/सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

8389 - मैथ्यू हेडन/रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

8103 - तिलकरत्ने दिलशान/कुमार संगाकारा

8028 - विराट कोहली/रोहित शर्मा (भारत)

8018 - केन विलियमसन/रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।