दोनों का मैदान पर होना ही काफी है…विराट कोहली और रोहित शर्मा पर उमड़ा पूर्व क्रिकेटर का प्यार
मोहम्मद कैफ ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टी20 मैचों में हारती आ रही थी, लेकिन वनडे इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया टॉप पर नजर आई। कैफ का मानना है कि यह सब सीनियर प्लेयर्स की वजह से हुआ है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टी20 मैचों में हारती आ रही भारतीय टीम कैसे वनडे इंटरनेशनल सीरीज में टॉप टीम नजर आई। कैफ का मानना है कि यह सब सीनियर प्लेयर्स की वजह से हुआ है। उनका दावा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का मैदान पर होना ही काफी है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई। मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल की भी तारीफ की, जो वनडे क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं और अच्छी कप्तानी भी कर रहे हैं।
मोहम्मद कैफ ने क्रिकबज पर कहा, "थोड़ी सी नई ऊर्जा भी थी। सीनियर्स वापस आए थे। टी20 आई में ना शुभमन गिल थे, ना रोहित शर्मा थे और ना विराट कोहली थे। बुमराह भी नहीं थे। आज के मैच की बात करें तो बुमराह का बहुत बड़ा फैक्टर था। सीनियर्स का वापस आना, मैं ये नहीं बोल रहा कि विराट कोहली ने रन बनाए। रोहित शर्मा ने रन बनाए। उनका ग्राउंड पे होना ही बड़ी बात है।"
मैच में एनर्जी हाई क्यों थी?
कैफ ने आगे कहा, “पहली बात तो मैंने ये नोट की कि एनर्जी इस मैच में हाई थी। विराट कोहली कवर्स में खड़े हैं और डाइव मार रहे हैं और टीम के खिलाड़ियों से बातें कर रहे हैं। कम ऑन...भिड़ के खेलना है। वो हर्डल में बात कर रहे हैं। तो एक सीनियर का होना, तीन चार जो वापसी हुई थीं इस मैच में उसका फर्क पड़ा है।” हालांकि, इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं आए। टीम इंडिया ने शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की पारियों के दम पर इस मैच को जीता। यह टीम इंडिया के लिए भी एक अच्छा संकेत है।
कैफ ने की गिल की तारीफ
उन्होंने आगे कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की और कहा, “गिल ओडीआई के बहुत तगड़े बल्लेबाज हैं। हर मैच में उनका स्कोर चल रहा है। 60 का औसत है। डबल सेंचुरी पहले पहले लगा चुके हैं। कप्तानी में उनका निखार आ रहा है। आईपीएल में कप्तानी करते हैं। अपनी टीम को फाइनल्स तक लेके आए। बल्ला चल रहा है। तो मैं इन सब चीजों की एक साथ जो वापसी हुई है, ना बुमराह को और जोड़ लो आप इसका फायदा इस मैच में मिला है। चाहे आराम से मैच जीत गए हो, पर सीनियर्स के साथ जूनियर्स का मिलाप की वजह से आप आगे बढ़ते हो, जो आज के मैच में हुआ।”
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



