IND vs AUS: मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने पूरा किया ‘शतक’, सचिन तेंदुलकर के क्लब में हुई एंट्री

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। वह सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं। सचिन के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

IND vs AUS: मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने पूरा किया ‘शतक’, सचिन तेंदुलकर के क्लब में हुई एंट्री

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। जैसे ही भारतीय टीम मैदान पर उतरी वैसे ही विराट कोहली ने अपना एक अनोखा शतक पूरा किया। विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां मैच है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 110 मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। अब विराट कोहली ने उनकी इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

बात वर्ल्ड क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की करें तो सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट के टॉप पर ही हैं। वहीं इस लिस्ट में श्रीलंका के दो लीजेंड सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने का नाम भी शामिल है। विराट कोहली ने अब इन दिग्गजों के साथ अपनी जगह बनाई है।

एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

110 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया

110 - महेला जयवर्धने बनाम भारत

109 - सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका

105 - सनथ जयसूर्या बनाम पाकिस्तान

103 - सनथ जयसूर्या बनाम भारत

103 - महेला जयवर्धने बनाम पाकिस्तान

100 - विराट बनाम ऑस्ट्रेलिया*

बता दें, कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रिस्बेन की ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए गाबा में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भारत का अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया ने इतिहास में चार बार ऐसा किया है और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को बदलने में कामयाब रहेगी।

रोहित शर्मा गाबा टेस्ट की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। आर अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा तो हर्षित राणा की जगह आकाशदीप की टीम में वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया एक बदलाव के साथ उतरा है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।