विराट कोहली SENA के भी बन गए 'राजा', सचिन तेंदुलकर का 50+ स्कोर का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vira Kohli Most 50+ Scores vs SENA: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जमाया। उन्होंने SENA के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Vira Kohli Most 50 Plus Score vs SENA
विराट कोहली

सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में शानदार बैटिंग की। उन्होंने ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित मैच में 51 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का है। यह कोहली के वनडे करियर का 80वां अर्धशतक था। भारत ने 143 रनों का डीएलएस टारगेट 22.4 ओवर में हासिल किया और न्यूजीलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। कोहली जब भी टिककर खेलते हैं तो कीर्तिमानों की झड़ी लग जाती है। वह अब तक सचिन तेंदुलकर के अनेक रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने ऑकलैंड में भी ऐसा किया। कोहली SENA के 'राजा' बन गए हैं। क्रिकेट में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को SENA देश कहा जाता है।

कोहली ने तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त

दरअसल, कोहली ने सचिन का SENA देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। कोहली ने सभी फॉर्मेट में SENA के विरुद्ध 320 मैचों में 134 बार पचास या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। उन्होंने इस दौरान 89 फिफ्टी जमाई और 45 शतक मारे। महान बल्लेबाज सचिन ने SENA के सामने 320 मैचों में 135 बार 50 प्लस स्कोर बनाया। उन्होंने 83 अर्धशतक और 50 शतक लगाए। लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने 100 मर्तबा पचास प्लस पारियां खेलीं। बता दें कि 37 वर्षीय कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।

SENA के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर

134 - विराट कोहली (भारत)

133 - सचिन तेंदुलकर (भारत)

100 - ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

97 - कुमार संगकारा (श्रीलंका)

89 - शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)

89 - राहुल द्रविड़ (भारत)

87 - महेला जयवर्धने श्रीलंका)

86 - विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

83 - बाबर आजम (पाकिस्तान)

81 - डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज)

कोहली ऐसा करने वाले पहले पहले प्लेयर

कोहली ने ऑकलैंड में सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा। वह वनडे क्रिकेट चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। कोहली चेज में अभी तक 8741 रन बटोर चुके हैं। सचिन ने ODI चेज में 8720 रन बनाए। सबसे खास बात यह है कि कोहली ने यह उपलब्धि 66.21 की औसत और 95.03 के स्ट्राइक रेट से हासिल की लचिन तेंदुलकर का औसत 42.33 और स्ट्राइक रेट 88.44 था। कोहली ने ODI में नंबर-3 पोजीशन पर 13 हजार रन कंप्लीट कर लिए। वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले प्लेयर हैं। वहीं, कोहली वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 1971 रन जोड़ चुके हैं। वह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1971) की बराबरी की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली SENA के भी बन गए 'राजा', सचिन का 50+ स्कोर का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त