Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Vira Kohli backtracked after BCCI expressed displeasure over his statement agreeing to play Vijay Hazare Trophy Report
बयान पर BCCI की नाखुशी के बाद बैकफुट पर आए विराट कोहली, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने को हुए तैयार

बयान पर BCCI की नाखुशी के बाद बैकफुट पर आए विराट कोहली, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने को हुए तैयार

संक्षेप:

आखिर अचानक घरेलू क्रिकेट को लेकर विराट कोहली का मन क्यों बदल गया? इसकी वजह सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने रांची में विराट कोहली के दिए सार्वजनिक बयान से नाखुश थी। उसके बाद ही किंग कोहली ने घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया।

Dec 04, 2025 10:20 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई के बार-बार जोर देने के बावजूद विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेलने को लेकर इच्छुक नहीं दिख रहे थे। अचानक खबर आई कि वजह आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। 15 साल बाद वह इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। आखिर अचानक घरेलू क्रिकेट को लेकर विराट कोहली का मन क्यों बदल गया? इसकी वजह सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने रांची में विराट कोहली के दिए सार्वजनिक बयान से नाखुश थी। उसके बाद ही किंग कोहली ने घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोहली का कौन सा बयान बीसीसीआई को नहीं आया रास?

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में 135 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने कहा था, 'मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन करने वालों में नहीं रहा हूं। मेरा पूरा क्रिकेट मानसिक है। जब तक मैं मानसिक रूप से मजबूत महसूस करता हूं, मैं खेल सकता हूं।'

कोहली ने कहा था, ‘मैं 300 वनडे मैच खेल चुका हूं और 15-16 साल से बहुत क्रिकेट खेला हूं। अगर आप नेट में बिना कोई ब्रेक लिए डेढ़, दो घंटे खेल सकते हैं तब आप हर जरूरत को पूरी कर रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:हो गया कंफर्म, कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा; DDCA को कर दिया इंफार्म

बीसीसीआई ने कोहली, रोहित को घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा था

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली के ये बयान बीसीसीआई को रास नहीं आए। उसने इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को कहा था ताकि वे भारत के ओडीआई प्लान का हिस्सा बने रहें। रोहित शर्मा ने पहले ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया था। दूसरी तरफ कोहली इस पर फैसला नहीं लिए थे। आखिरकार उन्होंने भी डीडीसीए को सूचना दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आखिरकार बोर्ड की बात माननी पड़ी

डीडीसीए के अधिकारियों ने बताया, 'विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। वह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में होने वाले मैचों में खेलेंगे।' विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच से करेगी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |