राहुल द्रविड़ के बाद RR को मिला विक्रम राठौर का साथ, वर्ल्ड कप विनिंग जोड़ी IPL 2025 में मचाएगी धमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 से पहले अपना कोचिंग स्टाफ मजबूत करती हुई नजर आ रही है। राहुल द्रविड़ को इसी महीने अपना मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद टीम ने विक्रम राठौर को अपना बैटिंग कोच चुना है।

राहुल द्रविड़ के बाद RR को मिला विक्रम राठौर का साथ, वर्ल्ड कप विनिंग जोड़ी IPL 2025 में मचाएगी धमाल

संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 से पहले अपना कोचिंग स्टाफ मजबूत करती हुई नजर आ रही है। राहुल द्रविड़ को इसी महीने अपना मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद टीम ने विक्रम राठौर को अपना बैटिंग कोच चुना है। बता दें, द्रविड़-राठौर की जोड़ी ने इस साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीताने में अमह भूमिका निभाई थी। अब इस जोड़ी की नजरें 2008 के बाद राजस्थान रॉयल्स को पहला खिताब जीतने पर होगी। आरआर आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन टीम है, इसके बाद राजस्थान ने कभी खिताब नहीं जीता।

विक्रम राठौर ने राजस्थान रॉयल्स में अपनी नियुक्ति के बाद कहा, "रॉयल्स परिवार का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। राहुल के साथ और अब युवा क्रिकेटरों के प्रतिभाशाली समूह के साथ फिर से काम करने का अवसर बेहद रोमांचक है। मैं टीम के दृष्टिकोण में योगदान देने और रॉयल्स और भारत के लिए शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ियों को विकसित करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकते हैं।”

विक्रम राठौर की नियुक्ति पर राहुल द्रविड़ ने कहा, "कई सालों तक विक्रम के साथ मिलकर काम करने के बाद, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उनकी तकनीकी विशेषज्ञता, शांत व्यवहार और भारतीय परिस्थितियों की गहरी समझ उन्हें रॉयल्स के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "साथ मिलकर हमने एक मजबूत तालमेल बनाया है, भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं, और मैं उनके साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं। युवा प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों की क्षमता को बढ़ाने की उनकी क्षमता अमूल्य होगी क्योंकि हमारा लक्ष्य अपनी टीम को और मज़बूत करना और राजस्थान रॉयल्स में एक विश्व स्तरीय टीम बनाना है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़द्रविड़ के बाद RR को मिला राठौर का साथ, WC विनिंग जोड़ी IPL 2025 में मचाएगी धमाल