जिस टीम के सह-मालिक हैं राहुल द्रविड़ अब उसके लिए खेलेंगे CSK के ये दो स्टार, एक है कप्तान

डबलिन, 15 अगस्त (वार्ता)
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके विजय शंकर अब अश्विन की कप्तानी और राहुल द्रविड़ के सह-मालिकत्व वाली टीम के लिए खेलेंगे। विजय शंकर यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में डबलिन गार्डियंस के लिए खेलेत हुए मैदान पर दिखेंगे।

vikay shankar
विजय शंकर

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में डबलिन गार्डियंस के लिए खेलेंगे।

मई में भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद यह विजय की दूसरी टी-20 फ्रैंचाइजी लीग होगी। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर जो कि वर्तमान में आईपीलए में राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं, डबलिन के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। हाल ही में राठौर ने श्रीलंका के सहायक बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई थी। ईटीपीएल में विजय चेन्नई सुपर किंग्स के अपने पूर्व साथी आर अश्विन के साथ जुड़ेंगे। अश्विन डबलिन के कप्तान और मेंटॉर नियुक्त किए गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और टी-20 विश्व कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ डबलिन फ्रैंचाइजी के सह-मालिक हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल और विजय डबलिन के डायरेक्ट ओवरसीज साइनिंग के साथ जुड़ेंगे। डबलिन के ओवसरीज रोस्टर में अमेरिका के गेंदबाजी ऑलराउंडर हरमीत सिंह और अमेरिका के ही संजय कृष्णमूर्ति भी होंगे। 2010 के दशक की शुरुआत में विजय अश्विन के साथ लोकल लीग क्रिकेट भी खेल चुके हैं। जबकि विजय द्रविड़ के साथ भी इंडिया ए के सेट अप में पहले काम कर चुके हैं।

विजय शंकर के करियर पर एक नजर

भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विजय ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेलने से पहले चेन्नई में प्रतिस्पर्धी लीग क्रिकेट भी खेला था ताकि वह गेम से जुड़े रहें। एलपीएल में विजय ने कैंडी रॉयल्स के लिए फ़िनिशर की भूमिका अदा की और नौ पारियों में उन्होंने 145.63 के स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए। विजय ने 12 वनडे मैचों में 31.85 की औसत और 90.65 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए जबकि नौ टी-20 में उन्होंने 25.25 की औसत और 138.35 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए। विजय ने अधिकतम घरेलू क्रिकेट तमिलनाडु के लिए खेली और 2025-26 सीजन से पहले त्रिपुरा का रुख करने से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफ़ी और सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में तमिलनाडु की कप्तानी भी की। विजय ने अपने घरेलू करियर का समापन बेहतरीन अंदाज में किया और फरवरी में रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ जीत में उन्होंने 151 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विजय ने 46.73 की औसत से 4253 रन बनाए, लिस्ट में उन्होंने 34.87 की औसत से 2790 और टी-20 में उन्होंने 26.09 की औसत से 2583 रन बनाए। सभी प्रारूप में उन्होंने 348 मुक़ाबले खेलते हुए कुल 154 विकेट भी हासिल किए।

आईपीएल में विजय चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। वह 2016 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली एसआरएच के दल का भी हिस्सा रहे थे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जिस टीम के सह-मालिक हैं राहुल द्रविड़ अब उसके लिए खेलेंगे CSK के ये दो स्टार