
VHT सेमीफाइनल में पंजाब और विदर्भ की धमाकेदार एंट्री, प्रभसिमरन सिंह और यश राठौड़ ने काटा गदर
Vijay Hazare Trophy 2025-26: पंजाब और विदर्भ ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। प्रभसिमरन सिंह और यश राठौड़ ने गदर काटा।
अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब ने मध्यप्रदेश को 183 रन से हराकर मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर पंजाब ने कप्तान प्रभसिमरन सिंह के 86 गेंद में 88 रन, अनमोलप्रीत सिंह के 62 गेंद में 70, नेहाल वढेरा के 38 गेंद में 56 और हरनूर सिंह के 71 गेंद में 51 रन की मदद से छह विकेट पर 345 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 15 गेंद में 24 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह और कप्तान वेंकटेश अय्यर ने दो दो विकेट लिए। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 31.2 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई। पहले गेंदबाजी का अय्यर का फैसला सफल नहीं रहा और पंजाब को शानदार शुरुआत देते हुए प्लेयर ऑफ द मैच प्रभसिमरन और हरनूर ने पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 166 रन जोड़े।
एमपी के पांच विकेट 66 रन पर गिर गए
आर्यन पांडे नू 22वें ओवर में हरनूर को आउट करके मध्यप्रदेश को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद अनमोलप्रीत ने आकर तेजी से रन बनाना जारी रखा। प्रभसिमरन हालांकि शतक से चूक गए और कुलदीप सेन की गेंद पर 30वें ओवर में सारांश जैन को कैच दे बैठे। नमन धीर भी 23 रन बनाकर आउट हो गए और एस समय पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 199 रन था। वढेरा ने चौथे विकेट के लिए अनमोलप्रीत के साथ 76 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। जवाब में मध्यप्रदेश की शुरुआत खराब रही और 17वें ओवर में उसके पांच विकेट 66 रन पर गिर गए थे। रजत पाटीदार 40 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए तब स्कोर सात विकेट पर 132 रन था। पाटीदार के अलावा त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन बनाए। पंजाब के लिए सनवीर सिंह ने छह ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए।
विदर्भ के लिए यश राठौड़ ने काटा गदर
वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच यश राठौड़ की 86 रन की बेहतरीन पारी और नचिकेत भूटे के चार विकेटों की बदौलत विदर्भ ने मंगलवार को दिल्ली को 76 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विदर्भ ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद दिल्ली को 45.1 ओवर में 224 रन पर निपटा दिया। यश ने 73 गेंदों पर 86 रन में आठ चौके और दो छक्के लगाए। अथर्व तायडे ने 62 और ध्रुव शौरी ने 49 रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नीतीश राणा ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली के लिए अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि वैभव कांडपाल और प्रियांश आर्य ने 28-28 तथा हर्ष त्यागी ने 27 रन का योगदान दिया। विदर्भ की तरफ से नचिकेत भूटे ने 51 रन पर चार विकेट और हर्ष दुबे ने 36 रन पर तीन विकेट लिए। दिल्ली की टीम अपने चार विकेट 80 रन पर गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट सकी।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





