Vijay Hazare Trophy LIVE: दिल्ली को मिली हार
विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 76 रनों से जीत दर्ज की है। दिल्ली की टीम 224 रन पर सिमट गई।


प्रभसिमरन सिंह
Vijay Hazare Trophy Highlights: पंजाब और विदर्भ ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। पंजाब ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 183 रनों से धूल चटाई। कप्तान प्रभसिमरन सिंह (88) के दम पर पंजाब ने 345/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 31.2 ओवर में 162 रनों पर ढेर हो गई। मध्य प्रदेश के लिए रजत पाटीदार ने 38 और त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन बनाए जबकि छह प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। पंजाब की ओर से सनवीर सिंह ने तीन, गुरुनूर बराबर, कृश भगत और रमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, विदर्भ ने चौथे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 76 रनों से रौंदा। यश राठौड़ (88) की बदौलत विदर्भ ने 300/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम 45.1 ओवर में 224 पर सिमट गई। अनुज रावत (68) को छोड़कर दिल्ली का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। नितीश राणा को खाता ही नहीं खुला। विदर्भ के लिए नचिकेत भूटे ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। कप्तान हर्ष दुबे ने तीन और प्रफुल्ल हिंज ने दो विकेट अपने नाम किए। कर्नाटक और सौराष्ट्र ने सोमवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।
Vijay Hazare Trophy LIVE: दिल्ली को मिली हार
विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 76 रनों से जीत दर्ज की है। दिल्ली की टीम 224 रन पर सिमट गई।
Vijay Hazare Trophy LIVE: पंजाब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पंजबा ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 183 रनों से शिकस्त दी।
Vijay Hazare Trophy LIVE: पंजाब जीत से तीन विकेट दूर
पंजाब की टीम जीत से तीन विकेट दूर है। 27 ओवर के बाद मध्य प्रदेश का स्कोर 136/7 है। रजत पाटीदार 38 और सारांश जैन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Vijay Hazare Trophy LIVE: मध्य प्रदेश और दिल्ली की हालत खस्ता
मध्य प्रदेश और दिल्ली की हालत खस्ता है। पंजाब के खिलाफ मध्य प्रदेश की आधी टीम 66 रन पर ढेर हो गई है। वेंकटेस अय्यर का खाता नहीं खुला। अक्षत रघुवंशी ने चार रन बनाए। वहीं, दिल्ली ने विदर्भ के सामने 301 का टारगेट चेज करते हुए 80 पर चार विकेट गंवा दिए हैं। ओनपर वैभव कंडपाल और प्रियांश आर्य ने 28-28 जबकि तेजस्वी दहिया ने 15 रन बनाए। नितीश राणा का खाता नहीं खुला।
Vijay Hazare Trophy LIVE: मध्य प्रदेश के ओपनर्स लौटे
346 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की शुरुआत खराब रही। 14 ओवर में मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन है। गुरनूर बरार ने पांचवें ओवर में ओपनर यश दुबे (3) और नौवें ओवर में हिमांशु मंत्री (18) का शिकार किया। सनवीर सिंह ने 14 ओवर में शुभम शर्मा (24) को पवेलियन भेजा।
Vijay Hazare Trophy LIVE: पंजाब की अच्छी शुरुआत
6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर मध्य प्रदेश का स्कोर 21 रन है। पंजाब को शुरुआत में ही गुरनूर बराड ने सफलता दिलाई,. जिन्होंने यश दुबे को 3 रन पर चलता किया।
Vijay Hazare Trophy LIVE: दिल्ली की दमदार शुरुआत
दिल्ली की टीम को अच्छी शुरुआत मिली है। 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए दिल्ली की टीम ने 31 रन बना लिए हैं। लक्ष्य 301 रनों का दिल्ली के सामने विदर्भ ने रखा है। ओपनर प्रियांश आर्या और वैभव कंडपाल हैं।
Vijay Hazare Trophy LIVE: विदर्भ ने बनाए 300 रन
विदर्भ की टीम के लिए यश राठौर ने 86, जबकि अथर्व तायडे ने 62 रन बनाए। ध्रुव शौरी 49 रन बनाकर आउट हुए। कुल 300 रन टीम ने 9 विकेट खोकर बनाए। 2-2 विकेट दिल्ली के लिए कप्तान ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नितीश राणा को मिले।
Vijay Hazare Trophy LIVE: पंजाब ने बनाए 345 रन, 4 बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक
पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 88 रन बनाए, जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 70 और नेहल वढेरा ने 56 रनों की पारी खेली। 51 रन हरनूर बराड़ ने भी बनाए। 50 ओवर में 6 विकेट खोकर पंजाब ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 345 रन बनाए। 2-2 विकेट एमपी के लिए तिरुपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने चटकाए।
Vijay Hazare Trophy LIVE: पंजाब की दमदार शुरुआत
पंजाब को प्रभसिमरन सिंह और हरनूर सिंह ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 11.1 ओवर में 50 रन जोड़ लिए हैं और एमपी के खिलाफ अभी तक कोई विकेट पंजाब ने नहीं खोया है।
Vijay Hazare Trophy LIVE: दिल्ली को मिली पहली सफलता
दिल्ली को पहली सफलता नवदीप सैनी ने दिलाई। उन्होंने विदर्भ के ओपनर अमन मोखड़े को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। 9 ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान वर 44 है।
Vijay Hazare Trophy LIVE: विदर्भ और पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली के खिलाफ विदर्भ और एमपी के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। 2 ओवर में 8 रन विदर्भ ने बनाए हैं और 3 ओवर में 7 रन पंजाब की टीम ने बनाए हैं। कोई विकेट नहीं गिरा है।
Vijay Hazare Trophy LIVE: दिल्ली और एमपी की टीम ने जीते टॉस
दिल्ली की टीम ने विदर्भ के खिलाफ और एमपी ने पंजाब के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीता है। दोनों ही टीमों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Vijay Hazare Trophy LIVE: आखिरी दो क्वार्टर फाइनल्स आज
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल आज खेला जाना है। पंजाब और एमपी के अलावा दिल्ली और विदर्भ की भिड़ंत अलग-अलग मैचों में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।