
Vijay Hazare Trophy Quarter Finals Schedule: विजय हजारे क्वार्टर फाइनल में पहुंची ये 8 टीमें, नोट कर लीजिए शेड्यूल
Vijay Hazare Trophy Quarter Finals Full Schedule- विजय हजारे ट्रॉफी के लीग स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं। दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में अपनी जगह बनाई है।
Vijay Hazare Trophy Quarter Finals Full Schedule: विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज का समापन आज यानी गुरुवार, 8 जनवरी को हो गया है। इसी के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी 8 टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब रही है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच 12 और 13 जनवरी को खेले जाएंगे। सभी मैच CoE बेंगलुरु में होंगे। इन मैचों में जीत दर्ज करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगी। फाइनल रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा।
Vijay Hazare Trophy Quarter Finals मैच कब और कहां खेले जाएंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच 12 और 13 जनवरी को खेले जाएंगे। सभी मैच CoE बेंगलुरु में होंगे।
Vijay Hazare Trophy Quarter Finals मैच कितने बजे शुरू होंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे।
Vijay Hazare Trophy Quarter Finals मैच टीवी पर ऑनलाइन कैसे देखें लाइव?
विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन जियोहॉटस्टर के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 क्वार्टर फाइनल फिक्स्चर
कर्नाटक बनाम मुंबई
उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र
पंजाब बनाम मध्य प्रदेश
दिल्ली बनाम विदर्भ
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 क्वार्टर फाइनल शेड्यूल
कर्नाटक बनाम मुंबई- क्वार्टर फाइनल 1 - 12 जनवरी सुबह 9 बजे, CoE बेंगलुरु में
उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र- क्वार्टर फाइनल 2 - 12 जनवरी सुबह 9 बजे, CoE बेंगलुरु में
पंजाब बनाम मध्य प्रदेश- क्वार्टर फाइनल 3 - 13 जनवरी सुबह 9 बजे, CoE बेंगलुरु में
दिल्ली बनाम विदर्भ- क्वार्टर फाइनल 4 - 13 जनवरी सुबह 9 बजे, CoE बेंगलुरु में

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




