Vijay Hazare Trophy live score महाराष्ट्र ने मुंबई को हराया
महाराष्ट्र ने मुंबई को 128 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। 368 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को महाराष्ट्र के गेंदबाजों ने 238 रनों पर ही समेट दिया।


तिलक वर्मा
Vijay Hazare Trophy live score विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड 5 के मुकाबले आज 3 जनवरी को 9 बजे से खेले गए। आज के मैच मैचों में हार्दिक पांड्या, देवदत्त पडिकल, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के शानदार शतक देखने को मिले। मध्य प्रदेश लगातार टूर्नामेंट में अपनी पांचवी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरा था, लेकिन उसे पांडुचेरी ने हरा दिया। दिल्ली ने टूर्नामेंट की अपनी चौथी जीत दर्ज की। रिंकू सिंह, लोकेश राहुल जैसे सुपरस्टार बल्लेबाजों के बैट से भी रन निकले। मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज अपना रंग ठीक से नहीं जमा पाए।
Vijay Hazare Trophy live score महाराष्ट्र ने मुंबई को हराया
महाराष्ट्र ने मुंबई को 128 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। 368 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को महाराष्ट्र के गेंदबाजों ने 238 रनों पर ही समेट दिया।
Vijay Hazare Trophy live score उत्तराखंड ने गोवा को 4 विकेट से हरा दिया।
उत्तराखंड ने गोवा के 271 रनों के लक्ष्य को 47वें ओवर में हासिल कर लिया।
Vijay Hazare Trophy live score, छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराया
छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हरा दिया है। 321 रनों के लक्ष्य को टीम ने 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
Vijay Hazare Trophy live score मध्य प्रदेश अपनी पहली हार के करीब
मध्य प्रदेश के खिलाफ पांडुचेरी को जीत के लिए अब सिर्फ 63 रन चाहिए और 7 विकेट शेष हैं।
Vijay Hazare Trophy live score दिल्ली ने सर्विसेज को हरा दिया है।
दिल्ली ने सर्विसेज के 179 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर में हासिल कर टूर्नामेंट की अपनी चौथी जीत दर्ज की।
Vijay Hazare Trophy live score 319 रनों के लक्ष्य के जवाब में आंध्र की सधी शुरूआत
गुजरात के 319 रनों के लक्ष्य के जवाब में आंध्र प्रदेश ने 13 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। टीम ने सधी हुई शानदार शुरुआत की है।
Vijay Hazare Trophy live score पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने सेट किए टारगेट
सभी टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट सेट कर दिए हैं। दूसरी पारी में टीमें लक्ष्य का पीछा करने उतर चुकी हैं।
Vijay Hazare Trophy live score, रिंकू सिंह क्रीज पर
जम्मू कश्मीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश पहले बल्लेबाजी कर रही है। 42 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। कप्तान रिंकू सिंह 39 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं।
Vijay Hazare Trophy live score 108 रन बनाकर पडिकल आउट
देवदत्त पडिकल 108 रनों के स्कोर पर आउट हो गए हैं।
Vijay Hazare Trophy Live Score केएल राहुल पवेलियन में
लोकेश राहुल 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सुपरस्टार बल्लेबाज ने खास प्रदर्शन नहीं किया।
Vijay Hazare Trophy Live Score पंजाब ने सिक्किम को 10 विकेट से हराया।
पंजाब ने सिक्किम को 10 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है।
Vijay Hazare Trophy Live Score लगातार चार जीतों के बाद मध्य प्रदेश का बुरा हाल
मध्य प्रदेश ने पांडुचेरी के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।टीम के पास 16 ओवर शेष हैं, लेकिन विकेट 2 ही बचे हैं। इतने कम स्कोर पर एमपी की जीत का विजय रथ थम सकता है।
Vijay Hazare Trophy Live Score पंजाब जीत के करीब
सिक्किम को 75 के स्कोर पर समेटने के बाद अब पंजाब ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। टीम बड़ी जीत के बेहद करीब है।
Vijay Hazare Trophy Live Score केएल राहुल क्रीज पर, पडिकल शतक के और करीब
देवदत्त पडिकल सीरीज के चौथे शतक के करीब, लोकेश राहुल भी 18 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
Vijay Hazare Trophy Live Score पडिकल शतक के करीब
81 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं पडिकल
Vijay Hazare Trophy Live Score: पृथ्वी शॉ ने जड़ा अर्धशतक
महाराष्ट्र का हिस्सा पृथ्वी शॉ ने मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जड़ा है। वहीं, कर्नाटक के लिए खेल रहे देवदत्त पडिक्कल भी फिफ्टी लगा चुके हैं।
Vijay Hazare Trophy Live Score: ईशान किशन बैटिंग करने उतरे
झारखंड ने केरल के खिलाफ अपना तीसरा विकेट खो दिया है। शिखर मोहन ने 13 रन पर अपना विकेट खोया, फिर उत्कर्ष सिंह और विराट सिंह ने क्रमशः 6 और 15 रन बनाकर लौटे। इसके बाद, कप्तान ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए। दूसरे छोर पर कुमार खुशाग्र हैं।
Vijay Hazare Trophy live score, उत्तर प्रदेश की सधी हुई शुरुआत
रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तरप्रदेश की टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 12 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी विकेट के 43 रन बना लिए हैं। यूपी सभी चार मैच जीतकर अपने ग्रुप में टॉप पर है।
Vijay Hazare Trophy live score, देवदत्त पडिकल की शानदार फॉर्म जारी
वदत्त पडिकल की शानदार फॉर्म जारी, त्रिपुरा के खिलाफ 39 रनों के स्कोर पर कर रहे हैं बल्लेबाजी
Vijay Hazare Trophy live score सिक्किम का स्कोर 51/7
पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम ने 51 के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए हैं।
Vijay Hazare Trophy live score, मध्य प्रदेश की खराब शुरुआत
पांडुचेरी के सामने मध्य प्रदेश की खराब शुरुआत हुई है। टीम ने 10 ओवर में 28 रनों पर दो विकेट खो दिए हैं। मध्य प्रदेश अब तक अपना कोई भी मैच नहीं हारी है।
Vijay Hazare Trophy live score, शुभमन गिल नहीं खेल रहे
भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर सबकी नजरें थीं और माना जा रहा था कि वे 3 जनवरी से पंजाब की टीम से सिक्किम के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे, लेकिन आज के मैच में गिल नहीं खेल रहे हैं।
Vijay Hazare Trophy live score सिक्किम का स्कोर 22/2
पंजाब के खिलाफ सिक्किम की खराब शुरुआत। 22 रन पर ही गिरे 2 विकेट।
Vijay Hazare Trophy live score टॉस संपन्न
सभी टॉस हो चुके हैं। मुकाबले कुछ ही मिनटों में 9 बजे से शुरू होंगे।
Vijay Hazare Trophy live score मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
मणिपुर ने मेघालय के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पांडुचेरी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ टॉस जीता और गेंदबाजी करेगी।
Vijay Hazare Trophy live score, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड ने जीता टॉस
मिजोरम ने बिहार के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। मणिपुर ने मेघालय के खिलाफ पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
Vijay Hazare Trophy live score, गिल और केएल राहुल पर नजरें
शुभमन गिल और केएल राहुल पर नजरें रहेंगी। गिल पंजाब की टीम में जुड़ेगे, जबकि राहुल कर्नाटक की टीम का हिस्सा हैं।
Vijay Hazare Trophy live score, राउंड 5 के मुकाबले आज
विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड 5 के मुकाबले आज 3 जनवरी को खेले जाएंगे। 8:30 पर टॉस होंगे। 9 बजे से सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।