Hindi Newsक्रिकेटVijay Hazare trophy Highlights: दिल्ली-मुंबई ने जीते मुकाबले, पंजाब और महाराष्ट्र को मिली हार

Vijay Hazare trophy Highlights: दिल्ली-मुंबई ने जीते मुकाबले, पंजाब और महाराष्ट्र को मिली हार

Vijay Hazare trophy Highlights- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आज तीसरा राउंड खेला गया। दिल्ली-मुंबई ने अपने-अपने मुकाबले जीते, जबकि पंजाब और महाराष्ट्र को हार का सामना करना पड़ा।

Vijay Hazare trophy Highlights: दिल्ली-मुंबई ने जीते मुकाबले, पंजाब और महाराष्ट्र को मिली हार

Rishabh Pant

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Mon, 29 Dec 2025 08:16 PM IST
हमें फॉलो करें

Vijay Hazare trophy Highlights- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आज यानी सोमवार, 29 दिसंबर को तीसरा राउंड खेला गया। आज के मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर नहीं आए। मुंबई और दिल्ली की टीमों को अपने-अपने मैचों में जीत मिली, जबकि महाराष्ट्र और पंजाब की टीमों को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की टीम भी आज मुकाबला हार गई। किस टीम ने मैच जीता। उसके बारे में नीचे पढ़ सकते हैं.

29 Dec 2025, 05:52:34 PM IST

Vijay Hazare Trophy: प्लेट ग्रुप में इन्हें मिली जीत

अरुणाचल प्रदेश को मणिपुर की टीम ने 4 विकेट से मात दी। नागालैंड ने मिजोरम को हराया। वहीं, तीसरे मुकाबले में मेघालय के खिलाफ बिहार ने फिर बड़ी जीत दर्ज की। 220 रन 32 ओवर में बना दिए। ये तीनों मैच प्लेट ग्रुप के मुकाबले थे।

29 Dec 2025, 05:50:58 PM IST

Vijay Hazare Trophy: यूपी और असम ने भी जीते मुकाबले

उत्तर प्रदेश की टीम ने बड़ौदा को 54 रनों से मात दी, जबकि हैदराबाद को असम की टीम ने हरा दिया।

29 Dec 2025, 05:49:38 PM IST

Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु, झारखंड और विदर्भ को मिली जीत

तमिलनाडु को कर्नाटक ने हरा दिया। 293 रन 6 विकेट खोकर कर्नाटक ने बनाए। मुकाबला 4 विकेट से जीता। झारखंड ने पुडुचेरी को 133 रनों के अंतर से हराया। विदर्भ की टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।

29 Dec 2025, 05:49:10 PM IST

Vijay Hazare Trophy: गोवा, बंगाल और त्रिपुरा की जीत

गोवा ने सिक्किम को 62 रनों से मात दी, जबकि बंगाल की टीम ने चंडीगढ़ को 6 विकेट से हरा दिया। बंगाल ने 320 रनों का टारगेट चेज किया। त्रिपुरा ने राजस्थान की टीम को मात दी। त्रिपुरा ने अपना मुकाबला 66 रनों से जीता।

29 Dec 2025, 05:46:41 PM IST

Vijay Hazare Trophy: इन टीमों को भी मिली जीत

रेलवे ने सर्विसेज को 84 रन से मात दी, जबकि ओडिशा ने आंध्रा की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। हरियाणा को भी अपने मुकाबले में जीत मिली, जिसमें उन्होंने गुजरात को 26 रनों से हरा दिया।

29 Dec 2025, 05:43:34 PM IST

Delhi vs Saurashtra Match result: दिल्ली ने जीता मुकाबला

दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र को 3 विकेट से हरा दिया। 321 रनों का लक्ष्य दिल्ली के सामने था और 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ही इसे दिल्ली की टीम ने हासिल कर लिया। 3 विकेट निकालने वाले नवदीप सैनी ने 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। प्रियांश आर्य 78 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान पंत ने 22 रनों की पारी खेली। विश्वराज जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए शतक जड़ा था।

29 Dec 2025, 05:40:51 PM IST

Punjab vs Uttarakhand Match Report: पंजाब को उत्तराखंड ने हराया

पंजाब की टीम को अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने 269 रन बनाए थे, लेकिन उत्तराखंड के लिए कुनाल चंदेला ने शतक जड़ा और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा हैं।

29 Dec 2025, 05:39:14 PM IST

Himachal Pradesh vs Maharashtra Match Result: महाराष्ट्र को मिली हार

महाराष्ट्र को हिमाचल प्रदेश ने रोमांचक मैच में मात दे दी। हिमाचल ने ये मुकाबला 7 रनों के अंतर से जीता। पुखराज मान ने दमदार शतक हिमाचल के लिए जड़ा था। 271 रन हिमाचल की टीम ने बनाए थे, लेकिन महाराष्ट्र की टीम 264 रन ही बना सकी।

29 Dec 2025, 04:40:39 PM IST

Kerala vs Madhya Pradesh Match result: मध्य प्रदेश ने केरल को हराया

मध्य प्रदेश ने 214 रन बनाने के बावजूद मुकाबला 47 रनों के अंतर से जीत लिया। महज 167 रनों पर केरल की टीम ऑलआउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच एमपी के लिए हिमांशु मंत्री रहे, जिन्होंने 105 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली।

29 Dec 2025, 04:27:20 PM IST

Chhattisgarh vs Mumbai Result: मुंबई ने छत्तीसगढ़ को रौंदा

शार्दुल ठाकुर ने 4 और शम्स मुलानी ने 5 विकेट निकाले। मुंबई ने छत्तीसगढ़ की टीम को 142 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद मुंबई ने 24 ओवर में 144 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। अंगकृष रघुवंशी ने 66 गेंदों में 68 रन बनाए।

29 Dec 2025, 04:16:16 PM IST

Delhi vs Saurashtra LIVE Score: पंत 22 रन बनाकर आउट, दिल्ली मुश्किल में

सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली की टीम को कप्तान ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन 22 रन बनाकर वे आउट हो गए। 216 रन पर 5 विकेट दिल्ली ने खो दिए हैं। 26 गेंदों तक चली इस पारी में पंत ने 2 छक्के भी लगाए, लेकिन अभी 100 से ज्यादा रन दिल्ली को जीत के लिए चाहिए।

29 Dec 2025, 04:12:39 PM IST

Punjab vs Uttarakhand LIVE Score: पंजाब मुश्किल में

पंजाब को हराने के करीब उत्तराखंड की टीम पहुंच गई हैष कुनाल चंदेला शतक जड़ चुके हैं. जबकि गोविंद पोद्दार भी शतक के करीब है। 270 रनों की चेज में 4 विकेट पर उत्तराखंड की टीम 212 रन बना चुकी है। चार विकेट गिर चुके हैं, लेकिन पांचवें विकेट के लिए 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है।

29 Dec 2025, 03:36:18 PM IST

Delhi vs Saurashtra LIVE Score: बड़ौदा की हालत खराब

यूपी द्वारा दिए गए 370 रनों के लक्ष्य के खिलाफ बड़ौदा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 28 ओवर के बाद स्कोर 157 रन जरूर है, लेकिन 4 विकेट गिर चुके हैं। जरूरी रन रेट 10 के करीब है। 22 ओवर में 213 रन अभी और बनाने हैं।

29 Dec 2025, 03:32:48 PM IST

Delhi vs Saurashtra LIVE Score: पंत ने संभाली जिम्मेदारी

ऋषभ पंत क्रीज पर आ गए हैं। प्रेरक मांकड ने आयुष डोसेजा को आउट कर दिया। दिल्ली का स्कोर 150 के पार हो गया है, लेकिन 3 विकेट गिर जाए। 321 रनों का बड़ा स्कोर सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली की टीम चेज कर रही है।

29 Dec 2025, 03:29:33 PM IST

केरल की आधी टीम लौटी पवेलियन

केरल के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, क्योंकि पांच विकेट गिर चुके हैं और 100 रनों का आंकड़ा भी टीम ने पार नहीं किया है। मध्य प्रदेश की टीम कंट्रोल में है।

29 Dec 2025, 02:41:42 PM IST

Delhi vs Saurashtra Live Score- प्रियांश आर्या तूफानी पारी खेलकर आउट

प्रियांश आर्या 45 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और 6 छक्के जड़े। चेतन सकारिया ने सौराष्ट्र को दमदार सफलता दिलाई। 321 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम का स्कोर 115/2 है।

29 Dec 2025, 01:59:06 PM IST

Saurashtra vs Delhi Live Score- सौराष्ट्र के 150 रन पूरे

Saurashtra vs Delhi Live Score- सौराष्ट्र ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 150 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान श्रीराज बांभानिया अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

29 Dec 2025, 01:32:42 PM IST

Andhra vs Odisha Live Cricket Score- नीतीश कुमार रेड्डी ने खोला विकेट का खाता

Andhra vs Odisha Live Cricket Score- नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया! ओपनर स्वस्तिक सामल कैच आउट हो गए। 222 रनों का पीछा करते हुए ओडिशा का स्कोर 3 ओवर में 12/1

29 Dec 2025, 01:30:01 PM IST

Bihar vs Meghalaya Live Score- वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट

Bihar vs Meghalaya Live Score- वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए! उस छोटी सी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया, जिसके बाद आकाश कुमार ने उन्हें कैच आउट करवाया। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार का स्कोर 39/2

29 Dec 2025, 01:29:52 PM IST

Vijay Hazare trophy Live Score- किस टीम ने किसको दिया कितना टारगेट यहां देखें

रेलवे 365/7 बनाम सर्विसेज

हरियाणा 299 ऑल आउट बनाम गुजरात

आंध्र 221 ऑल आउट बनाम ओडिशा

पंजाब 269/8 बनाम उत्तराखंड

गोवा 309/8 बनाम सिक्किम

छत्तीसगढ़ 142 ऑल आउट बनाम मुंबई

हिमाचल प्रदेश 271 ऑल आउट बनाम महाराष्ट्र

जम्मू और कश्मीर 311/9 बनाम विदर्भ

उत्तर प्रदेश 369/7 बनाम बड़ौदा

चंडीगढ़ 319 ऑल आउट बनाम बंगाल

त्रिपुरा 286 ऑल आउट बनाम राजस्थान

तमिलनाडु 288 ऑल आउट बनाम कर्नाटक

झारखंड 368/7 बनाम पुडुचेरी

मध्य प्रदेश 214 ऑल आउट बनाम केरल

मेघालय 217/9 बनाम बिहार

नागालैंड 399/4 बनाम मिजोरम

अरुणाचल प्रदेश 246 ऑल आउट बनाम मणिपुर

29 Dec 2025, 12:54:53 PM IST

Punjab vs Uttarakhand Live Score- पंजाब ने उत्तराखंड को दिया 270 का टारगेट

Punjab vs Uttarakhand Live Score- सलिल अरोड़ा की बदौलत पंजाब के लिए शानदार वापसी हुई, जिन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 65 रन बनाए। कृष भगत ने 51 रन बनाए और सुखजीत बाजवा और गुरनूर बरार की छोटी पारियों की मदद से पंजाब ने 50 ओवर में 269/8 रन बनाए।

29 Dec 2025, 12:52:07 PM IST

Madhya Pradesh vs Kerala Live Score- एमपी 214 पर ढेर

Madhya Pradesh vs Kerala Live Score- केरल ने MP को 214 रन पर ऑल आउट कर दिया है। अंकित शर्मा ने चार विकेट और बाबा अपराजित ने तीन विकेट लिए। आखिर में त्रिपुरेश सिंह ने 25 गेंदों में 37 रनों की अच्छी छोटी पारी खेली।

29 Dec 2025, 12:51:08 PM IST

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- ध्रुव जुरेल ने खेली 160 रनों की धमाकेदार पारी

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- यूपी ने 50 ओवर में 369/7 रन बनाए, जिसमें ध्रुव जुरेल 101 गेंदों पर 160 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 15 चौके और आठ छक्के शामिल थे। बड़ौदा के सामने इस टोटल का पीछा करने का मुश्किल काम है।

29 Dec 2025, 12:41:05 PM IST

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score

ध्रुव जुरेल अब 150 रन पर पहुंच गए हैं! उन्होंने इस पारी में 15 चौके और सात छक्के लगाए हैं और अभी एक ओवर बाकी है। यूपी 350 रन का आंकड़ा पार कर चुका है।

29 Dec 2025, 12:26:17 PM IST

Bengal vs Chandigarh Live Score- मोहम्मद शमी को दूसरी सफलता

Bengal vs Chandigarh Live Score- शमी वापस आ गए हैं और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर तरनप्रीत सिंह को आउट कर दिया है। सीनियर तेज गेंदबाज़ के लिए यह दूसरा विकेट। चंडीगढ़ 44 ओवर में 293/5

29 Dec 2025, 12:18:27 PM IST

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- जुरेल ने जड़ा शतक, रिंकू 63 रन पर आउट

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- रिंकू सिंह और समीर रिज़वी आउट हो गए। रिंकू ने 67 गेंदों में 63 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया और जुरेल के साथ 131 रन की पार्टनरशिप की। रिज़वी 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जुरेल ने शतक लगा दिया है और रुक नहीं रहे हैं। अब तक 11 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। अभी प्रशांत वीर के साथ बैटिंग कर रहे हैं। UP 292/5

29 Dec 2025, 12:00:03 PM IST

Punjab vs Uttarakhand Live Score- पंजाब 200 के करीब

Punjab vs Uttarakhand Live Score- सलिल अरोड़ा और कृष भगत ने सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी करके पंजाब की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। सलिल ने पचास रन का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भगत 30 रन के आस-पास हैं। पंजाब 41 ओवर में 184/6

29 Dec 2025, 11:53:35 AM IST

Mumbai vs Chhattisgarh Live Score- शम्स मुलानी ने खोला पंजा, मुंबई को जीत के लिए चाहिए 143 रन

Mumbai vs Chhattisgarh Live Score- शम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए और छत्तीसगढ़ 142 रन पर ऑल आउट हो गया! मुंबई की तरफ से यह कितनी शानदार बॉलिंग थी। शार्दुल ने शुरुआत में ही 4 विकेट लिए और मुलानी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया। छत्तीसगढ़ 38.1 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गया।

29 Dec 2025, 11:40:10 AM IST

Chandigarh vs Bengal Live Score- मनन वोहरा ने जड़ा शतक

Chandigarh vs Bengal Live Score- मनन वोहरा ने 111 गेंदों में अपना शतक पूरा किया! शानदार पारी और उन्होंने पूरी पारी के दौरान चंडीगढ़ को मैच में कंट्रोल में रखा है। चंडीगढ़ 199/3

29 Dec 2025, 11:32:44 AM IST

Mumbai vs Chhattisgarh Live Score- शार्दुल ठाकुर के बाद मुंबई के लिए चमके शम्स मुलानी

Mumbai vs Chhattisgarh Live Score- शम्स मुलानी ने लगातार दो विकेट लेकर अजय मंडल और आदित्य सरवते को आउट किया। मंडल ने 67 गेंदों में 46 रन बनाकर अमनदीप खरे के साथ मिलकर पारी को संभाला, जो अभी भी 60 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद हैं। छत्तीसगढ़ 129/6

29 Dec 2025, 11:17:59 AM IST

Punjab vs Uttarakhand Live Score- पंजाब को 6ठा झटका

Punjab vs Uttarakhand Live Score- पंजाब ने एक और विकेट खो दिया है, इस बार हरप्रीत बरार पवेलियन लौटे। जगदीश सुचिथ ने उन्हें आउट किया। पंजाब 127/6

29 Dec 2025, 11:12:30 AM IST

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- ध्रुव जुरेल की फिफ्टी पूरी

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और अभी रिंकू सिंह के साथ 70 से ज़्यादा रनों की पार्टनरशिप में हैं। दोनों के बीच रन बनाने की रफ़्तार अच्छी रही है। 29 ओवर में UP का स्कोर 167/3।

29 Dec 2025, 10:54:02 AM IST

Punjab vs Uttarakhand Live Score- मुश्किल में फंसा पंजाब, आधी टीम लौटी पवेलियन

Punjab vs Uttarakhand Live Score- तूफानी शुरुआत के बाद पंजाब मुश्किल में है। उत्तराखंड ने पंजाब के 100 रन पर 5 विकेट गिरा दिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह हाल ही में आउट हुए हैं। मयंक मिश्रा ने दो विकेट लिए हैं।

29 Dec 2025, 10:33:46 AM IST

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- ध्रुव जुरेल का साथ देने आए कप्तान रिंकू सिंह

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- राज लिंबानी ने अब तक तीन विकेट ले लिए हैं और अचानक उत्तर प्रदेश का स्कोर 93/3 हो गया है। अभिषेक गोस्वामी 51 रन बनाकर आउट हो गए और अगले ही ओवर में प्रियम गर्ग भी आउट हो गए। अब ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।

29 Dec 2025, 10:24:00 AM IST

Mumbai vs Chhattisgarh Live Score- शार्दुल ठाकुर का कहर

Mumbai vs Chhattisgarh Live Score- शार्दुल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है! उन्होंने अपने 5 ओवर में चार विकेट लिए हैं। 17 ओवर में छत्तीसगढ़ का स्कोर 64/4 है।

29 Dec 2025, 10:16:13 AM IST

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- ध्रुव जुरेल क्रीज पर

Uttar Pradesh vs Baroda Live Score- आर्यन जुयाल ने उत्तर प्रदेश को अच्छी शुरुआत देने के बाद अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 26 रन बनाए और अभिषेक गोस्वामी के साथ मिलकर 77 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर आए हैं। 16 ओवर में UP का स्कोर 86/1 है।

29 Dec 2025, 10:13:45 AM IST

Kerala vs Madhya Pradesh Live Socre- अंकित शर्मा केरल के लिए चमके

Kerala vs Madhya Pradesh Live Socre- अंकित शर्मा ने केरल के लिए दो विकेट लिए, उन्होंने मध्य प्रदेश के दोनों ओपनर - हर्ष गावड़ी और यश दुबे को आउट किया। दोनों को क्लीन बोल्ड किया। MP 12 ओवर में 44/2

29 Dec 2025, 10:00:49 AM IST

Andhra vs Odisha Live Score

Andhra vs Odisha Live Score- नितीश कुमार रेड्डी सस्ते में आउट हो गए। संबित बराल ने उन्हें सिर्फ छह रन पर आउट कर दिया। 11 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। 11 ओवर में आंध्र प्रदेश का स्कोर 36/2

29 Dec 2025, 09:50:39 AM IST

Andhra vs Odisha Live Score- शेख रशीद हुए रिटायर हर्ट

Andhra vs Odisha Live Score- शेख रशीद 15 गेंदों पर 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी चौथे नंबर पर आए हैं। आंध्र 35/1

29 Dec 2025, 09:48:41 AM IST

Maharashtra vs Himachal Pradesh Live Score

महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन किया है और हिमाचल के चार विकेट गिरा दिए हैं। घोष ने अब तक तीन विकेट लिए हैं जबकि दाधे अब HP के कप्तान मृदुल सुरोच का विकेट लेकर विकेट लेने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। HP 35/4

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।