Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Vijay Hazare Trophy Baroda batter Hardik Pandya Dismantles Chandigarh Attack with 9 sixes
हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया धमाल, भाई क्रुणाल पांड्या के आउट होते ही गरजे

हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया धमाल, भाई क्रुणाल पांड्या के आउट होते ही गरजे

संक्षेप:

हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 75 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और दो चौके लगाए। हार्दिक पिछले कुछ महीने से शानदार फॉर्म में हैं।

Jan 08, 2026 03:43 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को निरंजन शाह स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक ने महज 31 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 2 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 241.94 रहा। बड़ौदा ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में चंड़ीगढ़ के खिलाफ 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रियांशु मोलिया (113), हार्दिक पांड्या (75), जितेश (73) और विष्णु सोलंकी ने (54) रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम का स्कोर 123/4 था। उनके भाई क्रुणाल के आउट होने के बाद हार्दिक ने बिना देरी किए गियर बदले और अपने पहले पांच गेंदों में ही तीन छक्के जड़ दिए। उन्होंने मात्र 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। तरणप्रीत सिंह के एक ओवर में 27 रन बटोरे। उन्होंने गेंदबाज निशुंक बिरला के ओवर में तीन छक्के भी जड़े। हार्दिक की इस पारी ने बड़ौदा को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।इससे पहले मैच में प्रियांशु मोलिया ने 106 गेंदों पर 113 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने भी 33 गेंदों पर 73 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 11 रन के स्कोर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। नित्य पंड्या (दो) और अमित हरिराम पासी (पांच) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद प्रियांशु मोलिया और विष्णु सोलंकी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 15वें ओवर में निशुंक बिरला ने विष्णु सोलंकी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विष्णु सोलंकी ने 49 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 54 रन बनाये। चौथे विकेट के रूप में कप्तान क्रुणाल पंड्या महज 20 रन बनाकर आउट हुये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पंड्या ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और पांचवें विकेट के लिए प्रियांशु मोलिया के साथ 90 रन जोड़े। हार्दिक पंड्या ने 31 गेंदों में दो चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें 30वें ओवर में जगजीत सिंह ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जितेश शर्मा ने भी चंड़ीगढ़ के गेंदबाजों की खूब खबर ली। उन्होंने 33 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 73 रन बनाये।

ये भी पढ़ें:सरफराज की ऐतिहासिक फिफ्टी पर फिरा पानी, पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हराया

46वें ओवर में सातवें विकेट के रूप में प्रियांशु मोलिया आउट हुये। उन्हें विशु कश्यप ने आउट किया। प्रियांशु मोलिया ने 106 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 113 रनों की पारी खेली। निनाद रथ्वा (38), महेश पिठिया (एक) रन बनाकर आउट हुये। 50वें ओवर की पहली गेंद पर जगजीत सिंह ने राज लिंबानी (तीन) को बोल्ड कर बड़ौदा की पारी को 391 के स्कोर पर समेट दिया।

हार्दिक पांड्या ने इससे पहले विदर्भ के खिलाफ अपना पहला लिस्ट ए शतक (133 रन, 11 छक्के) लगाया था। दो मैचों में ही हार्दिक ने कुल 20 छक्के ठोक दिए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।