Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मुंबई को मिली रोमांचक जीत
मुंबई ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सात रनों से जीत हासिल की। मुंबई ने 300 का टारगेट दिया था।


श्रेयस अय्यर
Vijay Hazare Trophy Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 के छठे दौरे के मुकाबले मंगलवार को खेले गए। अलग-अलग जगहों पर दो दर्जन के करीब टीमों में भिड़ंत हुई। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली मुंबई ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सात रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। हिमाचल को 300 का टारगेट मिला था। दिल्ली ने रेलवे को छह विकेट से धोया। पंजाब ने भी गोवा को छह विकेट से मात दी। वहीं, हैदराबाद ने बंगाल को 107 रनों से धूल चटाई। हैदाबाद के ओपनर अमन राव का बल्ला बोला। उन्होंने नाबाद दोहरा शतक जमाया।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मुंबई को मिली रोमांचक जीत
मुंबई ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सात रनों से जीत हासिल की। मुंबई ने 300 का टारगेट दिया था।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: हैदराबाद ने बंगाल को हराया
हैदराबाद ने बंगाल को 107 रनों से हराया है। अमन राव (नाबाद 200) के दोहरे शतक के दम पर हैदाराबाद ने 352/5 का स्कोर खड़ा किया था। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद (नाबाद 108) ने शतक जमाया।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: पंजाब ने गोवा को धोया
पंजाब ने छह विकेट से गोवा को धोया। पंजाब ने 212 का टारगेट 35 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। हरनूर सिंह ने नाबाद 94 रनों की पारी खेली। नमन धीर ने 68 रन बनाए।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: झारखंड ने जीत हासिल की
मनिषी और सुशांत मिश्रा ने झारखंड को जीत की दहलीज पार कराई है। मध्य प्रदर्श के खिलाफ 278 रन के टारगेट का पीछा करते हुए झारखंड ने तीन विकेट से जीत हासिल की।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: कर्नाटक ने राजस्थान को हराया
प्रसिद्ध कृष्णा के पांच विकेट की मदद से कर्नाटक ने राजस्थान को 150 रन से हराया। 325 के टारगेट चेज करते हुए राजस्थान टीम 174 पर ऑलआउट हो गई।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: गुजरात ने ओडिशा को रौंदा
गुजरात ने ओडिशा को 233 रनों से रौंदा है। ओडिशा की टीम 334 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 28.1 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। दूसरी ओर, बंगाल की हालत खस्ता है। बंगाल के विकेट लगातार गिर रहे हैं लेकिन शाहबाज अहमद दूसरे छोर पर डटे हुए हैं। 353 रन के चेज में फिलहाल बंगाल का स्कोर 193/7 है।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: बिहार ने मणिपुर को हराया
बिहार ने मणिपुर को छह विकेट से हराकर प्लेट ग्रुप जीता। अब बिहार की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के अगले सीजन में एलीट ग्रुप में खेलेगी।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: दिल्ली ने दर्ज की धमाकेदार जीत
दिल्ली ने रेलवे के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। दिल्ली ने 180 का टारगेट 21.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। ऋषभ पंत ने 9 गेंदों में 24 रन बनाए। ओपनर प्रियांश आर्य ने 41 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: पंजाब को 212 का टारगेट
गोवा ने पंजाब के सामने 212 का टारगेट रखा है। गोवा की टीम 33.3 ओवर में सिमटी। वहीं, रेलवे ने दिल्ली के सामने 180 का लक्ष्य रखा है। रेलवे की पारी 40.4 ओवर में सिमटी।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मुशीर ने बनाए 73 रन
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान 52 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े। स्ट्राइक रेट इस शॉर्ट किए गए वनडे मैट में 143.14 का था।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मुंबई का स्कोर 200 के पार
मुंबई ने 23 ओवर में 202 रन कूट दिए हैं। अभी भी 10 ओवर का खेल बाकी है, क्योंकि मैच 33-33 ओवर का है। श्रेयस अय्यर तूफानी फिफ्टी जड़ चुके हैं। उनके साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: यूपी ने बनाए 339 रन
उत्तर प्रदेश ने विदर्भ के सामने 340 रनों का लक्ष्य रखा है। यूपी की ओर से 103 रनों की पारी अभिषेक गोस्वामी ने खेली, जबकि 67 रन प्रियम गर्ग ने बनाए। 57 रन 30 गेंदों में कप्तान रिंकू सिंह ने बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 61 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: बड़ौदा ने 333 का दिया लक्ष्य
बड़ौदा की टीम ने 50 ओवर में 332 रन बनाए हैं। इस मैच में कृणाल पांड्या टीम के कप्तान हैं। जम्मू कश्मीर के खिलाफ बड़ौदा की टीम राजकोट में अपना मुकाबला खेल रही है। विष्णु सोलंकी ने 108 गेंदों में 132 रन बनाए, जबकि प्रियांशु मोलिया ने 113 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: दिल्ली को मिला 180 रनों का टारगेट
रेलवे की टीम दिल्ली के खिलाफ 40.4 ओवर में 179 रनों पर ढेर हो गई। 3-3 विकेट दिल्ली के लिए नवदीप सैनी और आयुष बडोनी ने निकाले। वहीं, दिल्ली का स्कोर 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन है।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर
15 ओवर में मुंबई ने 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। मैच 33-33 ओवर का कर दिया गया है, क्योंकि मैच देरी से शुरू हुआ था। उनके साथ क्रीज पर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में मुशीर खान हैं, जो 65 रन बना चुके हैं। यशस्वी के बाद सरफराज खान आउट हो गए हैं।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मुंबई को पहला झटका, यशस्वी हुए आउट
हिमाचल प्रदेश की टीम ने जयपुरिया विद्यालय में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मुंबई की टीम बल्लेबाजी कर रही है। 6 ओवर में एक विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: पंजाब का मैच शुरू, गिल भी मैदान में
पंजाब ने देर से शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गोवा के 2 विकेट पहले 10 ओवर में गिर चुके हैं और रन 67 बन गए हैं। शुभमन गिल भी इस मैच को खेल रहे हैं, लेकिन कप्तान प्रभसिमरन सिंह हैं।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: दिल्ली का दमदार खेल
दिल्ली के खिलाफ रेलवे की टीम ने 15 ओवर में ही 4 विकेट खो दिए हैं और बोर्ड पर सिर्फ 54 रन है। दिल्ली ये मैच जल्द खत्म कर सकती है।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: बड़ौदा का स्कोर 100 के पार
बड़ौदा ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या अभी तक बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे हैं। एक और विकेट गिरा तो वे क्रीज पर नजर आ सकते हैं। बड़ौदा की टीम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेल रही है।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: जयपुर में फॉग, टॉस में देरी
जयपुर में बहुत ज्यादा फॉग है। विजिविलिटी अच्छी नहीं है। ऐसे में कुछ मैच शुरू नहीं हो रहे हैं, जिनमें श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के मैच भी शामिल हैं। अर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें विजिविलिटी जीरो है।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: बड़ौदा ने जीता टॉस
जम्मू कश्मीर के खिलाफ बड़ौदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। कप्तानी इस टीम की हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: दिल्ली हारी टॉस
दिल्ली के खिलाफ रेलवे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत कर कर रहे हैं।
Vijay Hazare Trophy LIVE Score: श्रेयस पर सभी की निगाहें
विजय हजारे ट्रॉफी के छठे दौरे के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर दो दर्जन के करीब टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। श्रेयस अय्यर मुंबई की कप्तानी करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।