Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़vijay hazare trophy 2025 26 tilak verma scored hundred axar patel hits 130 runs in just 111 balls
विजय हजारे ट्रॉफी: अक्षर पटेल और तिलक वर्मा का 'पावर शो', तूफानी शतकों से अपनी टीमों को दिलाई मजबूती

विजय हजारे ट्रॉफी: अक्षर पटेल और तिलक वर्मा का 'पावर शो', तूफानी शतकों से अपनी टीमों को दिलाई मजबूती

संक्षेप:

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के पांचवें चरण के मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट के दो प्रमुख सितारों अक्षर पटेल और तिलक वर्मा का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए धमाकेदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Jan 03, 2026 03:51 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के पांचवें चरण के मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट के दो प्रमुख सितारों अक्षर पटेल और तिलक वर्मा का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए धमाकेदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्षर पटेल: इंजरी के बाद धमाकेदार 'सेंचुरी'

गुजरात के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने चोट के बाद मैदान पर अपनी वापसी को यादगार बना दिया है। आंध्रा के खिलाफ ग्रुप डी के मुकाबले में अक्षर ने महज 111 गेंदों पर 130 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े और 117.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अक्षर पटेल और विशाल जायसवाल (70 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 142 रनों की मजबूत साझेदारी की बदौलत गुजरात ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आंध्रा की ओर से सत्यनारायण राजू सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके।

तिलक वर्मा: हैदराबाद के लिए खेली कप्तानी पारी

दूसरी तरफ, हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने चंडीगढ़ के खिलाफ ग्रुप बी के मैच में जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। तिलक ने 118 गेंदों पर 109 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने अभिरथ रेड्डी (71 रन) के साथ मिलकर 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे हैदराबाद की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रनों तक पहुंच सकी। चंडीगढ़ की ओर से जगजीत सिंह ने 3 विकेट लेकर रनों की गति पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम की शुरुआत खराब रही और हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज व चआमा मिलिंद ने शुरुआती झटके देकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

अक्षर और तिलक के ये शतक न केवल उनकी व्यक्तिगत फॉर्म को दर्शाते हैं, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ की मजबूती को भी पुख्ता करते हैं। बता दें कि अक्षर पटेल और तिलक वर्मा भारतीय टी-20 टीम का नियमित हिस्सा हैं और पिछले कुछ समय से इन खिलाड़ियों को एकदिवसीय क्रिकेट के लिए भी देखा जा रहा है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya
विमलेश कुमार लाइव हिंदुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2022 में इन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर पिछले दो सालों से लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग, खेल, मनोरंजन, खानपान आदि से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। हेल्थ के क्षेत्र में हो रही नई- नई रिसर्च को खंगालकर लोगों के लिए जरूरी जानकारी लाना, रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील विषय पर भरोसेमंद कन्टेंट उपलब्ध कराना, संघर्ष करके जीवन में आगे बढ़े लोगों की सफलता की कहानी लिखना आदि चीजों में विमलेश की गहरी पकड़ और दिलचस्पी है। राजनीति और खेल से जुड़े मुद्दों पर विश्लेषण करना हमेशा से विमलेश के लिए रुचिकर रहा है। विमलेश ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इन्होंने अपना ग्रैजुएशन इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से पूरा किया है। ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक भास्कर और दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर के क्षेत्रीय अखबारों में कॉपी एडिटिंग और कंटेंट राइटिंग का काम किया। B.Sc की पढ़ाई के साथ- साथ विमलेश ने SJMC इंदौर से मास मीडिया में इंटर्नशिप भी की। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |