Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Vihaan Malhotra to lead India U19 A team in tri-series with india u19 b team and afghanistan u19
विहान मल्होत्रा ​​त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत अंडर-19 ‘ए’ टीम की कमान संभालेंगे

विहान मल्होत्रा ​​त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत अंडर-19 ‘ए’ टीम की कमान संभालेंगे

संक्षेप: उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेटर विहान मल्होत्रा ​​को मंगलवार को आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत अंडर-19 ‘ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस श्रृंखला में भारत ‘बी’ और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम भी हिस्सा लेंगी।

Tue, 11 Nov 2025 07:13 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेटर विहान मल्होत्रा ​​को मंगलवार को आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत अंडर-19 ‘ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस श्रृंखला में भारत ‘बी’ और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम भी हिस्सा लेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हैदराबाद के आरोन जॉर्ज 17 से 30 नवंबर तक बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत अंडर-19 ‘बी’ टीम की कमान संभालेंगे।

विवान मल्होत्रा ​​को भारत अंडर-19 ए की कप्तानी सौंपी गई है जबकि उनके दो सुपरस्टार साथी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे अन्य प्रतियोगिताओं में व्यस्त हैं।

विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू तीन टीम के इस टूर्नामेंट में ‘ए’ टीम के उपकप्तान होंगे जबकि वेदांत त्रिवेदी को भारत अंडर-19 ‘बी’ टीम के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुष म्हात्रे अभी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जबकि सूर्यवंशी को एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम में चुना गया है।

तीनों युवा खिलाड़ी हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के सफल ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत अंडर-19 ए टीम: विहान मल्होत्रा ​​(कप्तान), अभिज्ञान कुंडू, वाफी कछी, वंश आचार्य, विनीत वीके, लक्ष्य रायचंदानी, ए रापोल, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, अनमोलजीत सिंह, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, आशुतोष महिदा, आदित्य रावत और मोहम्मद मलिक।

भारत अंडर-19 बी टीम: आरोन जॉर्ज (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह, अन्वय द्रविड़, आरएस अंबरीश, बीके किशोर, नमन पुष्पक, हेमचुदेशन जे, उद्धव मोहन, इशान सूद, डी दीपेश और रोहित कुमार दास।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |