VIDEO: लंदन पहुंचते ही विराट कोहली हुए टीम इंडिया से अलग, 19 जुलाई को आखिरी वनडे
विराट कोहली लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया से अलग हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम इंडिया के साथ बस में होटल तो पहुंचे, मगर बाहर से बाहर चले गए।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंच गई है, इसका वीडियो बीसीसीआई ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटौर रहा है, जिसमें विराट कोहली टीम इंडिया से अलग होते नजर आ रहे हैं। जी हां, विराट कोहली फ्लाइट से टीम इंडिया के साथ आए, बस में भी वह बाकी खिलाड़ियों के साथ ही थे। लेकिन जैसे ही टीम बस होटल पहुंची तो वह अपना सामान लेकर वहां इंतजार कर रही एक कार में बैठकर निकल लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स हैं कि विराट कोहली टीम से अलग होकर अपने घर गए हैं। बता दें, विराट कोहली काफी समय से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं। वह टीम का साथ छोड़कर अपनी बीवी बच्चों से मिलने ही गए होंगे। आप भी देखें वीडियो-
इंग्लैंड टूर पर विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली का इंग्लैंड टूर का आगाज अच्छा नहीं रहा था। वह पहले वनडे में काफी सस्ते में आउट हो गए थे। लेकिन हर कोई जानता था कि अगर कोहली पहले मैच में अगर जल्दी आउट हुए हैं तो अगले मैच में वह कुछ कमाल करेंगे। कार्डिफ में खेले दूसरे वनडे में किंग कोहली ने शानदार वापसी करते हुए 65 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम की हार में आई। 178 के स्कोर पर विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 233 के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया।
विराट कोहली ने अपनी इस गलती से भी सीख ले ली होगी और वह लॉर्ड्स वनडे में लंबी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। इस दौरान उनके बल्ले से शतक निकले तो उनके फैंस के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी।
19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद विराट कोहली को लंबा आराम मिलेगा। दरअसल, कोहली टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं, ऐस में वह सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते नजर आते हैं। भारत की अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ है। कोहली को अपनी फॉर्म को बरकरार रखने के लिए ऑफ टाइम में भी काफी प्रैक्टिस करनी होगी। वर्ल्ड कप 2027 को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, ऐसे में विराट किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


