Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़VIDEO Rohit Sharma Reaction On Virat Kohli 52nd Century Goes Viral In India vs South Africa 1st ODI
विराट के शतक पर रोहित का रिएक्शन हुआ वायरल, पहले थे सीरियस और फिर कुछ यूं किया; देखें VIDEO

विराट के शतक पर रोहित का रिएक्शन हुआ वायरल, पहले थे सीरियस और फिर कुछ यूं किया; देखें VIDEO

संक्षेप:

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतकीय पारी खेली। कोहली के सेंचुरी कंप्लीट करने पर रोहित शर्मा बेहद उत्साहित नजर आए। उनका वीडियो वायरल हो रहा।

Nov 30, 2025 07:40 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विराट कोहली का रविवार को इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले वनडे में बल्ला बोला। उन्होंने रांची के मैदान पर शानदार शतकीय पारी खेली। दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। उन्होंने 102 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। यह कोहली का 52वां वनडे शतक था। वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने अपने करियर में टेस्ट में 51 शतक लगाए। 37 वर्षीय कोहली ने जब शतक पूरा किया तो भारतीय ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

कोहली ने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर ऐतिहासिक शतक पूरा किया। भारतीय खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने ना सिर्फ खड़े होकर तालियां बजाईं बल्कि बेहद उत्साहित भी नजर आए। वह शूरू में ताली बजाते समय थोड़े सीरियर दिख रहे थे लेकिन अचानक सिर को झटका और मुस्कुराने लगे। क्रिकेट फैंस को 38 वर्षीय 'हिटमैन' का यह अंदाज पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें:एक फॉर्मेट में सर्वाधिक सेंचुरी ठोकने वाले प्लेयर, कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा बने वनडे के नए सिक्सर किंग, अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

कोहली और रोहित ने की साझेदारी

कोहली के शानदार शतक की मदद से भारत ने रांची वनडे में 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्रिकेट के एकमात्र इस प्रारूप में खेलने वाले इस स्टार ने अपनी अहमियत और दबदबे को फिर साबित किया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा (51 गेंद में 57 रन) के साथ 136 रन की साझेदारी करके जेएससीए स्टेडियम की सपाट पिच पर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। क्रिकेट प्रेमी कोहली और रोहित की बड़ी पारी खेलने के लिए बेकरार हैं और दोनों के बीच 136 रन की भागीदारी इन दोनों खिलाड़ियों का ही आत्मविश्वास नहीं बढ़ाएगी बल्कि टीम प्रबंधन को भी भरोसा देगी कि वे अब भी बड़े मंच के स्टार हैं और भारत के लिए अभी और खेल सकते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |