VIDEO: रवींद्र जडेजा ने ऐसा क्या किया हंसते-हंसते लोट-पोट हुए गौतम गंभीर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रवींद्र जडेजा का एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथी गेंदबाज कुलदीप यादव की नकर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर हंसी से लोट-पोट होते हुए दिखे।

Ravindra_Jadeja_gautam_gambhir
रवींद्र जडेजा और गौतम गंभीर

गौतम गंभीर मैदान के अंदर हो या बाहर ज्यादातर मौकों पर सीरियस रहना ही पसंद करते हैं। उनको हंसते हुए काफी कम मौकों पर देखा जाता है। ऐसा ही एक मौका IND vs SL XI वॉर्म अप मैच के दौरान आया, जब रवींद्र जडेजा साथी गेंदबाज कुलदीप यादव के एक्शन की नकल करते हुए नजर आए। जडेजा के इस एक्शन पर गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने वाला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने खूब दमखम दिखाया। देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा तो जडेजा ने नंबर-4 पर शानदार फिफ्टी लगाई।

वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि रवींद्र जडेजा कुलदीप यादव के एक्शन की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह हेड कोच गौतम गंभीर से कुछ कहते हैं और और दोनों हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं।

इस दौरान कमेंटेटर ने सीन को बताते हुए कहा, "ये लो, रवींद्र जडेजा। वो कुलदीप यादव की नकल कर रहा है। मैं तुम्हें बता रहा हूं। रिएक्शन देखो, चेहरा देखो, एक्सप्रेशन देखो। ऐसे ही वो (कुलदीप) रन-अप में आता है।" गंभीर के शानदार रिएक्शन ने इसका मजा और बढ़ा दिया।

सोनी लिव ने भी इस वीडियो को बड़े ही शानदार अंदाज में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि रवींद्र जडेजा ऐसे ही नंबर-1 ऑलराउंडर नहीं हैं। रवींद्र जडेजा बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग कर सकते हैं और जाहिर तौर पर गौतम गंभीर को भी हंसा सकते हैं।

IND vs SL XI स्कोरकार्ड

देवदत्त पडिक्कल ने अपने कलात्मक खेल का शानदार नमूना पेश करके श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन शतक लगाया और इस तरह से पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की कर दी लेकिन अनुभवी ऋषभ पंत और उनके साथी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए।

भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 90 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। पडिक्कल के नाबाद 142 रन और अनुभवी रविंद्र जडेजा की 63 रन (रिटायर्ड आउट) की जुझारू पारी भारतीय पारी का आकर्षण रहे। इनके अलावा मानव सुथार (41) ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया।

खेल आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो गई थी और पडिक्कल ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए 18 चौके लगाए। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पडिक्कल का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना तय है क्योंकि इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पहली पसंद के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से समय पर उबर न पाने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़VIDEO: रवींद्र जडेजा ने ऐसा क्या किया हंसते-हंसते लोट-पोट हुए गौतम गंभीर