
IND vs NZ: ऋषभ पंत के चोटिल होने का वीडियो आया सामने, दर्द से कहराते हुए जमीन पर टेके घुटने
ऋषभ पंत के चोटिल होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक गेंद पंत की पसली में लगी थी। इसका दर्द इतना था कि पंत ने मैदान पर ही घुटने टेक दिए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ऋषभ पंत को चोटिल होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है। बीसीसीआई के अनुसार विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के BCA स्टेडियम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट में बैटिंग करते समय अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक तकलीफ महसूस हुई। उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए ले जाया गया और BCCI मेडिकल टीम ने उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर एक एक्सपर्ट के साथ विस्तार से बात की। पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला है और इसलिए उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
ऋषभ पंत के चोटिल होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक गेंद पंत की पसली में लगी थी। इसका दर्द इतना था कि पंत ने मैदान पर ही घुटने टेक दिए। इसके बाद जब उन्हें मैदान के बाहर ले जाया जा रहा था तो दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
बीसीसीआई ने किया ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान
चोटिल ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने की जानकारी देने के साथ-साथ बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत की जगह टीम में चुना गया है।
ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट और टी20 में तो डेब्यू कर लिया है, मगर अभी तक उन्हें टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अगर बात उनके लिस्ट-ए रिकॉर्ड की करें तो अभी तक खेले 17 मैचों में उन्होंने 74.70 की लाजवाब औसत के साथ 747 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक जड़े, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 160 रनों का रहा। जारी विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला गरज रहा है। वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 558 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इस समय जुरेल से बेहतर पंत का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है।






