VIDEO: बूढ़ा हो गया हूं, दौड़ नहीं सकता; एमएस धोनी का दिलचस्प इशारा हुआ वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MS Dhoni Viral Video: एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिलचस्प इशारा करते हुए नजर आए। धोनी भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 देखने स्टेडियम पहुंचे थे।

VIDEO: बूढ़ा हो गया हूं, दौड़ नहीं सकता; एमएस धोनी का दिलचस्प इशारा हुआ वायरल

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। धोनी के एक-एक मोमेंट पर सभी की नजरें रहती हैं। उनका एक ऐसा ही मोमेंट वायरल हो रहा। दरअसल, धोनी ने भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 के दौरान दिलचस्प इशारा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में मनाया। वह मंगलवार (7 जुलाई) को बर्थडे पर नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने स्टैंड्स में बैठकर मैच का लुत्फ उठाया।

बूढ़ा हो गया हूं, दौड़ नहीं सकता

ट्रेंट ब्रिज में धोनी की मौजूदगी ने फैंस को जोश से भर दिया। जब बड़ी स्क्रीन पर धोनी नजर आए तो स्टेडियम में शोर देखने लायक था। मैदान पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ था और उन्होंने अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाया। हालांकि, उनका एक इशारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देख जा सकता है कि धोनी दर्शकों को इशारे से बता रहे हैं कि वह बूढ़े हो गए हैं और अगर बैटिंग करने उतरेंगे तो विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत होगी। नॉटिंघम में धोनी का क्रेज उस वक्त भी देखने को मिला, जब वह स्टेडियम से निकल रहे थे। फैंस उनका नाम चिल्ला रहे थे।

भारत को मिली ऐतिहासिक हार

भारत को नॉटिंघम में 125 रनों से ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 इंटरनेशनल में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ने 202 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रनों पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। आईपीएल के सितारे भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के सामने बगले झांकते नजर आए। आर्चर ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि टंग ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाए।

52 रन पर गिर गए थे पांच विकेट

भारत के पांच विकेट पांच ओवर में 52 रन पर गिर गए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और जीत के लिये कोई प्रयास भी नहीं किया । वैभव सूर्यवंशी ने आर्चर और टंग को दो छक्के लगाए लेकिन पांच गेंद में 13 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। एक तेज बाउंसर पर हुक शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच थमा दिया। अभिषेक शर्मा डीप एक्स्ट्रा कवर में खराब शॉट खेलकर लौटे जबकि ईशान किशन भी टिक नहीं सके। अय्यर ने आर्चर को फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए। इससे पहले साल्ट के 44 गेंद में 70 रन की मदद से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 201 रन बनाए। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अगले दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।