Hindi Newsक्रिकेटVID vs SAUR VHT Final:विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब, सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया

VID vs SAUR VHT Final:विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब, सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबवा बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेला गया जहां विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर खिताब में अपना कब्जा जमाया।

VID vs SAUR VHT Final:विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब, सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया

Bengaluru: Saurashtra's Vishvaraj Jadeja celebrates his 150 runs with teammate Prerak Mankad during the second semifinal cricket match of the Vijay Hazare Trophy 2025-26 between Punjab and Saurashtra, at the BCCI Centre of Excellence Ground, in Bengaluru, Karnataka, Friday, Jan. 16, 2026. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI01_16_2026_000535B)

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 18 Jan 2026 10:02 PM IST
हमें फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेला गया जहां विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर खिताब में अपना कब्जा जमाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 317 रन बनाकर सौराष्ट्र को 318 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसे सौराष्ट्र की टीम नहीं हासिल कर पाई और वह 279 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। विदर्भ की ओर से अर्थव ने शानदार शतक लगाया। वहीं सौराष्ट्र की ओर से प्रेरक ने शानदार पारी खेली। हालांकि, उनकी अर्धशतकीय पारी बेकार गई।

विदर्भ की टीम हर्ष दुबे के नेतृत्व में मैदान पर थी और उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई।

18 Jan 2026, 09:59:27 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विर्दभ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

VID 317/8(50) SAUR 279(48.5) विदर्भ ने सौराष्ट्र को अंत तक चले मुकाबले में 39 रनों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है और खिताबी जीत हासिल की है।

18 Jan 2026, 09:42:28 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र को चमत्कार ही जिताएगा अब

SAUR 266-8(47) सौराष्ट्र को 18 गेंदों में 52 रनों की जरूरत है।

18 Jan 2026, 09:35:49 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र का 7वां विकेट भी आउट

सौराष्ट्र ने अपना 7वां विकेट भी खो दिया है। विदर्भ अब खिताब अपने नाम करने के लिए बस कुछ ही कदम दूर है। जीत की प्रायिकता 88 प्रतिशत है, जबकि सौराष्ट्र की 12 प्रतिशत

18 Jan 2026, 09:32:40 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र का 6वां विकेट गिरा

सौराष्ट्र के धाकड़ बल्लेबाज चिराग जानी आउट हो चुके हैं और अब जीत की उम्मीदें भी कम होती नजर आ रही हैं। जीत के लिए 28 गेंदों में 59 रनों की जरूरत है।

18 Jan 2026, 09:26:53 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र 35 गेंदों में 68 रनों की जरूरत

SAUR 249-5(44) सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल को जीतने के लिए 35 गेंदों में 68 रनों की जरूरत है और उनके पास 5 बल्लेबाज शेष हैं।

18 Jan 2026, 09:12:07 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र को 47 गेंदों में 89 रनों की जरूरत

SAUR 226-5(41.4) प्रेरक शतक से पहले ही आउट हो गए हैं। सौराष्ट्र अपना पांचवा विकेट खो चुका है। उसकी सारी उम्मीद जॉनी से हैं जो अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। साथी बल्लेबाज रूचित के भी सहयोग की जरूरत।

18 Jan 2026, 08:54:20 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: मजबूत स्थिति में सौराष्ट्र

SAUR 202-4(37) सौराष्ट्र 200 के स्कोर के पार। प्रेरक शतक के करीब हैं और चिराग भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। सौराष्ट्र को जीत के लिए 77 गेंदों में 114 रन चाहिए और 6 विकेट हाथ में हैं।

18 Jan 2026, 08:40:06 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र शुरुआती झटकों के बाद संभलता हुआ

SAUR 187-4(34) प्रेरक और चिराग ने पारी को संभाला है औऱ अब भी सौराष्ट्र की उम्मीदें बरकरार हैं। एक तरफ चिराग 31 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं प्रेरक ने 81 रन बनाए हैं। सौराष्ट्र को जीत के लिए 95 गेंदों में 131 रनों की दरकार है।

18 Jan 2026, 07:55:08 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र ने खोया अपना चौथा विकेट

SAUR 115-4(23.2) सौराष्ट्र का चौथा विकेट गिर चुका है। चिराग जानी और प्रेरक से काफी हैं उम्मीदें।

18 Jan 2026, 07:27:45 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र का तीसरा विकेट गिरा

समर गुजर के रूप में सौराष्ट्र का तीसरा विकेट गिर चुका है और अब सौराष्ट्र की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है और विदर्भ की टीम विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतने के और करीब पहुंचती जा रही है आगे नजर आ रही है। सौराष्ट्र का स्कोर- SAUR 83-3(18) है।

18 Jan 2026, 07:19:10 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: लगातार पारी को संभालते हुए समर और प्रेरक

SAUR 77-2(15.5) शुरुआती गेंदे खेलने के बाद अब समर और प्रेरक अच्छी लय में दिख रहे हैं।

18 Jan 2026, 07:06:17 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: शुरुआती झटकों के बाद संभलता हुआ सौराष्ट्र

SAUR 69-2(13.3) शुरुआती झटकों के बाद समर और प्रेरक ने सौराष्ट्र की पारी को संभाला

18 Jan 2026, 06:40:32 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र की खराब शुरुआत

सौराष्ट्र के शुरुआती 2 विकेट गिर चुके हैं और उसका स्कोर SAUR

41-2(8.2) है। समर और प्रेरक पर पहाड़ जैसे लक्ष्य को चेज करने और पारी को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।

18 Jan 2026, 06:19:08 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र की सधी शुरुआत

सौराष्ट्र ने 318 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में सधी हुई शुरुआत की है। SAUR

23-0(4.2)

18 Jan 2026, 05:32:06 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ ने दिया 318 रनों का लक्ष्य

एक समय तक 350 तक पहुंचती दिख रही विदर्भ की टीम को सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने आखिरी में रोककर रखा और वह VID 317-8(50) ही बना सकी।

18 Jan 2026, 05:03:05 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ का स्कोर 280 रन

VID 280-4(44.4) हर्ष और शेख शानदार लय में दिख रहे हैं अब

18 Jan 2026, 04:57:45 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: दोनों बल्लेबाज नजरें जमा चुके हैं

VID 267-4(43.4) हर्ष दुबे और फैज मोहम्मद शेख मैदान पर मौजूद।

18 Jan 2026, 04:51:38 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: चौथा विकेट पवेलियन पहुंचा

VID 258-4(42.2) विदर्भ का चौथा विकेट गिरा। रविकुमार 21 गेंदों में 25 रन बनाकर पहुंचे पवेलियन

18 Jan 2026, 04:45:24 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: 250 के करीब विदर्भ

VID 248-3(41) अगर इसी रफ्तार से विदर्भ रन बनाता रहा तो वह 300 के आंकड़े को पार कर जाएगा। अथर्व शतकीय पारी खेलकर आउट हुए और यश राठौर ने भी शतक लगाया।

18 Jan 2026, 04:17:02 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ 200 के पार

VID 212-1(35.4) विदर्भ की टीम 200 के पार हो चुकी है। यश 43 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अथर्व 128 रनों पर नाबाद हैं।

18 Jan 2026, 04:06:14 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: बड़े स्कोर की ओर विदर्भ की टीम

VID 187-1(33.2) बड़े स्कोर की ओर लगातार बढ़ रही है विदर्भ की टीम। अर्थव शतक लगाने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यश राठौर अर्धशतक के करीब 38 रनों पर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है और तालमेल से भी खेल रहे हैं।

18 Jan 2026, 03:54:50 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: अथर्व तायदे ने जड़ा शतक

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में अथर्व तायदे ने शतक जड़कर विदर्भ को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया है। वे अब भी मैदान पर बने हुए हैं। उन्होंने 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 100 की स्ट्राइक रेट के साथ शतकीय पारी खेली है।

18 Jan 2026, 03:51:38 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: शतक के करीब अर्थव

VID 176-1(31) अथर्व 99 पर बल्लेबाजी करते हुए। शतक से सिर्फ 1 रन दूर।

18 Jan 2026, 03:31:54 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: शतक की ओर अग्रसर हैं अथर्व

VID 143-1(26.3) अथर्व 77 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक की ओर अग्रसर हो रहे हैं। साथी बल्लेबाज यश राठौर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 Jan 2026, 03:30:41 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ ने खोया अपना पहला विकेट

VID 108-1(21.5) अर्थव का अर्धशतक हुआ पूरा। अमन 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे

18 Jan 2026, 02:52:58 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: अमन-अथर्व ने दिलाई शानदार शुरुआत

VID 79-0(16.5) अथर्व 40 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अमन ने अब तक 33 रन बनाए हैं। दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

18 Jan 2026, 02:30:21 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: अमन-अर्थव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

VID 50-0(12.1) दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। अथर्व 25 और अमन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

18 Jan 2026, 02:14:19 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ की धीमी लेकिन सधी शुरुआत

VID 39-0(9.1) दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर बने हुए हैं। शुरुआत थोड़ी धीमी है, लेकिन बैट्समैन बेहतर दिख रहे हैं।

18 Jan 2026, 01:57:26 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ की सधी शुरुआत

VID 25-0(5) सलामी बल्लेबाज अथर्व तायदे, अमन मोखाड़े क्रीज पर बने हुए हैं। विदर्भ ने विदर्भ ने सधी हुई शुरुआत की है।

18 Jan 2026, 01:07:50 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र ने जीता टॉस

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शाम के समय ओस के कारण इस फैसले से टीम को फायदा मिलने की संभावना है।

18 Jan 2026, 12:33:06 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: सौराष्ट्र स्क्वाड

हार्विक देसाई (कप्तान/विकेटकीपर), विश्वराज जडेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्स्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भुत, तरंग गोहेल, प्रणव कारिया, हेत्विक कोटक, जय गोहिल, अंश गोसाई, प्रशांता राणा, आदित्य जडेजा, हितेन कानबी।

18 Jan 2026, 12:33:06 PM IST

VID vs SAUR VHT Final live update: विदर्भ स्क्वाड

अथर्व तायदे, अमन मोखाड़े, ध्रुव शोरे, रविकुमार समर्थ, रोहित बिंकर (विकेटकीपर), हर्ष दुबे (कप्तान), यश राठौड़, यश कदम, नचिकेत भूते, दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, पार्थ रेखाड़े, शुभम दुबे, गणेश भोसले, दीपेश परवानी, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, अक्षय वाडकर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।