Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़VHT Ishan Kishan to Lead Jharkhand in Vijay Hazare Trophy Following SMAT Triumph
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बने कप्तान, विजय हजारे ट्रॉफी में संभालेंगे झारखंड की कमान

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बने कप्तान, विजय हजारे ट्रॉफी में संभालेंगे झारखंड की कमान

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की।

Dec 22, 2025 06:22 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाई है। ईशान किशन के लिए ये साल बल्ले से प्रदर्शन के हिसाब से शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में झारखंड की टीम पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। वहीं अब ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी झारखंड़ की टीम की कमान सौंपी गई है। ईशान किशन को करीब दो साल बाद भारतीय टीम में मौका मिला है। उन्होंने इस दौरान घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजय हजारे ट्रॉफी का यह सीजन 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। झारखंड को एलीट ग्रुप में रखा गया है और टीम अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान जहां ईशान के हाथों में है, वहीं कुमार कुशाग्र को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। किशन के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी सीजन के लिए झारखंड टीम में कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:कोहली को प्रैक्टिस करवाने का युवा क्रिकेटर को मिला इनाम, IPhone पर लिया साइन

किशन फिटनेस और उपलब्धता संबंधी समस्याओं के कारण साल के अधिकांश समय टीम से बाहर रहे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने फाइनल में शतक लगाकर झारखंड को खिताब दिलाया।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 के लिए झारखंड टीम-

ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर और उप-कप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, एमडी कौनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |