Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Varun Chakravarthy revealed two names Who played big roles in Team India comeback Says they wanted me
किसने कराई वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी? खुद किया दो नामों का खुलासा, बोले- वे चाहते थे कि…

किसने कराई वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी? खुद किया दो नामों का खुलासा, बोले- वे चाहते थे कि…

संक्षेप: स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी लंबे समय बाद अक्टूबर 2024 में वापसी हुई थी। वरुण ने अब कमबैक में अहम रोल निभाने वाले दो नामों का खुलासा किया है।

Mon, 18 Aug 2025 04:35 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती के लिए एक समय भारतीय टीम के दरवाजे बंद हो गए थे। उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, वरुण ने वापसी के बाद सीमित ओवर फॉर्मेट में धमाल मचाकर अपनी अहमियत को बखूबी साबित किया। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था। उनका अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से कमबैक हुआ। 33 वर्षीय वरुण ने अब कमबैक में अहम रोल निभाने वाले दो नामों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की वजह से यह संभव हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वरुण ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा, "सूर्या और गौतम ने मेरी वापसी में अहम भूमिका निभाई है क्योंकि वे मुझे चाहते थे। सूर्या ने बांग्लादेश सीरीज से पहले मुझसे कहा था, "मेरी तुमपर नजर है। देखते हैं बाकी चीजें कैसी रहेंगी लेकिन मैं तुम्हें टीम में जरूर शामिल करना चाहता हूं। इसी तरह, गौती भाई ने भी मेरी वापसी में बहुत मदद की। वह मुझे काफी प्रेरित करते हैं। भले ही हम कम बात करते हों मगर उन्होंने हमेशा मुझे कॉन्फिडेंस दिया है। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि "चाहे कोई भी तुम्हें नजरअंदाज करे, मैं तुम्हें अभी अपने प्लान में शामिल रखूंगा।" इस तरह मुझे आत्मविश्वास मिला।''

ये भी पढ़ें:गंभीर ने नहीं कि WTC पॉइंट् की परवाह, ओवल टेस्ट में भारत को मिली थी ये चेतावनी

वरुण ने साथ ही कोच गंभीर के भारतीय टीम पर इम्पैक्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''अगर आप बतौर मेंटोर गौती भाई के बारे में पूछें तो मैं कहूंगा कि वे ड्रेसिंग रूम में एक वॉरियर माइंडसेट लेकर आए, जो बहुत जरूरी है। यह माइंडसेट केकेआर और चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे लिए कारगर साबित हुआ। हाल ही में इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज में भी हमें यह देखने को मिला। वह ड्रेसिंग रूम में ऊर्जा लेकर आते हैं, जो बहुत जरूरी है। मुझे हमेशा लगता है कि उनके आसपास कोई मीडियोक्रिटी नहीं है। आप अपना सबकुछ झोंक दें और फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जीतें या हारें।"

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अगरकर के साथ चुनेंगे एशिया कप की टीम

स्पिनर ने इसके अलावा कहा कि सूर्यकुमार का कैप्टेंसी स्टाइल रोहित शर्मा से मिलता है। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वरुण ने कहा, ''सूर्या, रोहित से काफी मिलते-जुलते हैं। मैंने यही देखा है। वह रणनीति के मामले में बहुत शानदार हैं और शायद मुंबई इंडियंस में बेहतरीन कप्तानों के साथ रहने से उन्हें अच्छा अनुभव मिला है। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और गेंदबाजों पर कभी दबाव नहीं डालते। उनके जैसा कप्तान पाना गेंदबाजो के लिए खुशी की बात है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |