वरुण चक्रवर्ती ने लिए पाकिस्तान के मजे, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर
वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर पाकिस्तान के मजे लिए हैं। उन्होने ट्रॉफी के साथ चाय पीते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है।

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर पाकिस्तान के मजे लिए हैं। उन्होने ट्रॉफी के साथ चाय पीते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है। बता दें, वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। चक्रवर्ती और बुमराह ने बराबर 14-14 विकेट इस टूर्नामेंट में चटकाए हैं। फाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर के सामने कीवी 159 पर ढेर हो गए। टीम इंडिया ने 96 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
यह पहली बार नहीं है जब चाय के कप के साथ चक्रवर्ती ने तस्वीर शेयर कर पाकिस्तान के मजे लिए हो। इससे पहले जब एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं सौंपी थी तो, वरुण चक्रवर्ती ने अगले दिन चाय के कप के साथ सोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था।
वरुण ने इस बारे में कहा था, “मैंने सब कुछ प्लान कर लिया था। मुझे पता था कि हम जीतने वाले हैं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं ट्रॉफी के साथ सोते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट करूंगा। लेकिन मैच के बाद, मेरे पास कुछ नहीं था। बस एक कॉफी कप था। तो मैंने वही लिया।”
इसे सिर्फ ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी पर तंज के रूप में नहीं देखा गया, बल्कि पाकिस्तानी नेटिजन्स के एक चल रहे मीम की तरफ भी इशारा करते हुए "चाय शानदार है।" भी देखा गया।
इस मीम की गहराई में ले चलें तो इसके तार भारतीय एयरफोर्स पायलट अभिनंदन से जुड़े हुए हैं। 2019 में जब अभिनंदन वर्थमान को हवाई झड़प के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वह कस्टडी में शांति से चाय पीते हुए दिख रहे थे, जिससे यह लाइन वायरल हुई “चाय शानदार है,” जो दोनों देशों में एक पॉपुलर मीम बन गया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


