Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Vaibhav Suryavanshi World Record Most Sixes in Youth ODI Missed Century India U19 vs Australia U19 2nd Youth ODI
वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, AUS के खिलाफ मचाई तबाही; शतक से चूके

वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, AUS के खिलाफ मचाई तबाही; शतक से चूके

संक्षेप: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर आग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 के दूसरे यूथ वनडे में उन्होंने 68 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Wed, 24 Sep 2025 12:55 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2025 से ही लगातार धूम मचा रहा है। इंग्लैंड के बाद भारतीय अंडर-19 टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह तीन मैच की यूथ वनडे तो इतने ही मैच की यूथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला यूथ वनडे भारत ने 7 विकेट से जीता था जिसमें वैभव ने 22 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरे वनडे में उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारा और अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तबदील किया। हालांकि वैभव सूर्यवंशी शतक तक नहीं पहुंच पाए और 68 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव की पार में 56 रन सिर्फ बाउंड्री से आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:एशिया कप में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? फाइनल की रेस में 3 टीमें; समझें समीकरण

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही पूर्व अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद के नाम था। उन्मुक्त ने 21 पारियों में 38 छक्के जड़े थे। वहीं वैभव ने मात्र 10 पारियों में ही 41 छक्के जड़ दिए हैं।

जिस तरह वैभव खेल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि उन्हें सीनियर टीम से भी जल्द बुलावा आएगा।

ये भी पढ़ें:एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी; दो भारतीय नंबर-1

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक यूथ वनडे में 540 रन बनाए हैं, जिनमें से एक-चौथाई से ज्यादा रन (26%) बाउंड्री से आए हैं। उनके नाम फिलहाल 41 छक्के हैं। वैभव सूर्यवंशी और उन्मुक्त चंद के अलावा यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में है। भारतीय टीम में एक स्थापित नाम बन चुके जायसवाल ने 2018 से 2020 के बीच खेले गए 27 मैचों में 30 छक्के लगाए थे।

खिलाड़ीटीममैचरनहाईएस्ट स्कोरऔसत100s50s4s6s
वैभव सूर्यवंशी*IND1054014354135041
उन्मुक्त चंदIND211149122*67.585410638
जवाद अबरारBAN24769130*36.61248335
शाहज़ेब खानPAK24109615949.81389531
तौहीद हृदयोयBAN471622123*47.751011530
यशस्वी जयसवालIND271386114*69.331215030
अज़ीज़ुल हकीम तमीमBAN2485310347.38166127
अनामुल हक बिजॉयBAN38132612835.833813926
इसहाक मोहम्मदENG832710446.71112325
अविष्का फर्नांडोSRI39137913840.554414624

रिकॉर्ड ब्रेकर हैं वैभव सूर्यवंशी

महज 14 साल के सूर्यवंशी के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड हैं; वह हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जहां उन्होंने लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया और साथ ही सबसे कम उम्र के शतकवीर भी बने। इसके अलावा 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन में, उन्होंने सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों पर सबसे तेज यूथ वनडे शतक भी जड़ा, जिससे उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 2019 में 53 गेंदों में शतक बनाया था। इसी पारी में, उन्होंने एक मैच में सबसे ज़्यादा छक्के (10) लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ा।

13 साल और 188 दिन की उम्र में, वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए। उन्होंने चेन्नई में पहले युवा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 58 गेंदों में शतक लगाकर युवा स्तर पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया। 58 गेंदों में बनाया गया यह शतक इस स्तर पर दूसरा सबसे तेज शतक है, जो इंग्लैंड के मोईन अली से थोड़ा पीछे है, जिन्होंने 56 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |