
वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में मिले सचिन तेंदुलकर जैसा ट्रीटमेंट, शशि थरूर कह गए बड़ी बात
1980 के दशक के आखिर में, सचिन को खुद मुंबई के मैदानों पर असाधारण टैलेंट दिखाने के बाद इंडियन टीम में जल्दी शामिल कर लिया गया था। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने एज-ग्रुप क्रिकेट से अपना नाम बनाया।
जूनियर लेवल पर वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बैटिंग ने कांग्रेस एमपी शशि थरूर को खूब इंप्रेस किया है। ऐसे में उन्होंने 14 साल के इस खिलाड़ी की ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए बड़ी बात कह दी है। वैभव सूर्यवंशी हाल ही में संपन्न हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक्शन में नजर आए थे, जिसे टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 6ठी बार जीता था। फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ कुल 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी के इस अंदाज को देख शशि थरूर चाहते हैं कि जैसे सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया में कम उम्र में मौका मिल गया था, वैसे ही वैभव सूर्यवंशी को भी मिलना चाहिए।
1980 के दशक के आखिर में, सचिन को खुद मुंबई के मैदानों पर असाधारण टैलेंट दिखाने के बाद इंडियन टीम में जल्दी शामिल कर लिया गया था। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने एज-ग्रुप क्रिकेट से अपना नाम बनाया और फिर 2025 इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार डेब्यू सीजन के साथ जबरदस्त तरीके से अपनी पहचान बनाई।
शशि थरूर ने वैभव सूर्यवंशी के एक विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी फास्ट ट्रैक के बड़े सम्मान के हकदार हैं। पिछली बार जब हमारे पास 14 साल का कोई जीनियस क्रीज पर था, तो उसका नाम सचिन तेंदुलकर था। और हमने उसे ज्यादा इंतजार नहीं करवाया था।"
बता दें, वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा शतक जड़ने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। 400 से अधिक रन बनाकर वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनको इसका इनाम प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में मिला था।
वहीं फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी के दम पर भारत ने 411 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 311 पर ढेर हो गया था। टीम इंडिया 100 रन से खिताबी मुकाबला जीती थी।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




