13 साल के सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ ठोका तेज तर्रार शतक, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक ठोका और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।

13 साल के सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ ठोका तेज तर्रार शतक, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 टीमों के बीच चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत की अंडर-19 टीम के सलामी बैटर वैभव सूर्यवंशी ने तेज तर्रार शतक लगाया, हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम बड़ी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। वैभव सूर्यवंशी ने इसके साथ ही एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला है। किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर वैभव बन गए हैं। वैभव ने 13 साल 241 दिनों की उम्र में यह शतक लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंटो का रिकॉर्ड तोड़ा। शंटो ने 14 साल 241 दिन की उम्र में 2013 में यूथ वनडे इंटरनेशनल में शतक लगाया था। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने 2009 में 15 साल और 48 दिनों की उम्र में यूथ ODI में शतक लगाया था।

अनऑफिशियल टेस्ट मैच की बात करें तो दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों थॉमस ब्राउन और विश्वा रामकुमार की फिरकी के सामने बड़ी बढ़त बनाने में नाकाम रही। पहले दिन के 81 रन से आगे खेलते हुए सूर्यवंशी ने 62 गेंद में 14 चौकों और चार छक्कों से 104 रनों की पारी खेली। उन्होंने विहान मल्होत्रा (76 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़े।

इसे भी पढ़ेंः भारत में था शाकिब का आखिरी टेस्ट, विराट से मिला खास गिफ्ट

अन्य बल्लेबाज हालांकि बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे जिससे कल के बिना विकेट खोए 103 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई और उसे पहली पारी के आधार पर सिर्फ तीन रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑफ स्पिनर ब्राउन ने 79 रन देकर तीन जबकि भारतीय मूल के लेग स्पिनर रामकुमार ने 79 रन देकर चार विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ेंः रोहित ने किसे थमाई विनिंग ट्रॉफी, UNSEEN VIDEO आया सामने

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 110 रन बना लिए है। टीम को 107 रन की बढ़त हासिल है और यहां चौथी पारी में 200 रन के आसपास के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। क्रिस्टियन होव के सटीक थ्रो पर सूर्यवंशी के रन आउट होने के बाद ब्राउन और रामकुमार ने भारतीय बल्लेबाजों को लय हासिल नहीं करने दी और टीम ने बाकी नौ विकेट 163 रन पर गंवाए।

भारत के लिए दूसरी प्रभावशाली साझेदारी पांचवें विकेट के लिए 57 रन की रही जो अभिज्ञान कुंडु (32) और कप्तान सोहम पटवर्धन (33) के बीच हुई लेकिन भारतीय टीम 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाई। दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज रिली किंगसेल (48) और ओलिवर पीके (32) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े लेकिन लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने दो विकेट चटकाकर भारत को वापसी दिलाई।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।