वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में फोड़ा 'शतकीय बम', ठोके 15 छक्के; टी20 में ऐसा करने वाले बने इकलौते प्लेयर

वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में फोड़ा 'शतकीय बम', ठोके 15 छक्के; टी20 में ऐसा करने वाले बने इकलौते प्लेयर

संक्षेप:

Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में शतक कंप्लीट कर जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया। 

Nov 14, 2025 06:47 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Vaibhav Suryavanshi Century: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर गर्दा उड़ा दिया है। उन्होंने अब मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 'शतकीय बम' फोड़ा है। सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंडिया ए वर्सेस संयुक्त अरब अमीरात मैच में 42 गेंदों में 144 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने दोहा में वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 छक्के और 11 चौके ठोके। सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने महज 32 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट कर थी। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है। ऋषभ पंत ने 2018 में 32 गेंदों में शतक मारा था। सबसे तेज टी20 शतक का रिकार्ड उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा के नाम है। दोनों ने 28-28 गेंदों में शतक बनाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टी20 में ऐसा करने वाले बने इकलौते

घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यवंशी ने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट में 35 या उससे कम गेंदों में दो शतक लगाने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं। वह आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 30 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

28 गेंदें: उर्विल पटेल - गुजरात बनाम त्रिपुरा (2024)

28 गेंदें: अभिषेक शर्मा - पंजाब बनाम मेघालय (2024)

32 गेंदें: ऋषभ पंत - दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश (2018)

32 गेंदें: वैभव सूर्यवंशी - भारत ए बनाम यूएई (2025)

read moreये भी पढ़ें:
टीम इंडिया के लिए तैयार वैभव सूर्यवंशी? '14 साल का खिलाड़ी खटखटा रहा है दरवाजा'

मैच की बात करें तो इंडिया ए ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। प्रियांश आर्य (10) का बल्ला नहीं चला। वह रनआउट हुए। इसके बाद, सूर्यवंशी ने आक्रामक मॉड ऑन किया। उन्होंने नमन धीर (23 गेंदों में 34) के संग दूसरे विकेट के लिए 163 रन जोड़े। नमन 11वें और सूर्यवंशी 13वें ओवर में पवेलियन लौटे। सूर्यवंशी के अलावा कप्तान जितेश शर्मा (32 गेंदों में 83) ने दमखम दिखाया। उन्होंने 8 चौके और 6 सिक्स जमाए। नेहल वढेरा ने 9 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 297 का विशाल स्कोर बनाया। मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 14 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |