U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड, शुभमन गिल के खास क्लब में एंट्री
Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम बुलावायो के मैदान पर टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन सिक्स हैं। उन्होंने अपनी पारी में चौथा रन बनाते ही दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला। वह अंडर-19 वनडे में भारत के लिए सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 20 मैचों में 1047 रन हैं। कोहली (28 मैचों में 978) लिस्ट में आठवें नंबर पर खिसक गए हैं।
शुभमन गिल के क्लब में मारी एंट्री
14 वर्षीय सूर्यवंशी ने विजय जोल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के खास क्लब में एंट्री मारी है। वह अंडर-19 वनडे क्रिकेट में एक हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले सातवें भारतीय प्लेयर हैं। जोल के नाम भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बटोरे। उनके बाद यशस्वी जायसवाल (27 मैचों 1386), तन्मय श्रीवास्तव (34 मैचों में 1316) और उन्मुक्त चंद (21 मैचों में 1149) हैं। गिल पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 16 मुकाबलों 1149 रन जोड़े। सूर्यवंशी के निशाने पर अब अगले मुकाबले में सरफराज खान (28 मैचों में 1080) का रिकॉर्ड होगा। वह सरफराज को पछाड़ने से केवल 34 रन दूर हैं।
सूर्यवंशी के नाम कई उपलब्धियां
सूर्यवंशी का सफर अब तक कामाल का रहा है। उन्होंने का रिकॉर्ड को तोड़ने से पहले अंडर-19 कई शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू का कारनामा अंजाम दिया है। वह आईपीएल 2025 में सिर्फ 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों पर शतक लगाया। वह टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के हैं। उन्होंने 14 साल और 272 दिन की उम्र में 84 गेंदों पर 190 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया था। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर हैं। वह बिहार के लिए सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




