IPL ऑक्शन को लेकर वैभव सूर्यवंशी का चौंकाने वाला खुलासा, ऐसा होने पर बुरी तरह टूटा था दिल
आईपीएल ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पर सिर्फ दो टीमों ने बोली लगाई थी। ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) बाजी मारने में सफल रही थी। सूर्यवंशी को आरआर ने एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था।

वैभव सूर्यवंशी ने कम वक्त में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी भारत ही नहीं पूरे क्रिकेट जगत में जमकर चर्चा हो रही है। 15 वर्षीय ओपनर ने आईपीएल 2026 में गदर काटने के बाद टीम इंडिया में एंट्री कर ली है। उन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। युवा सनसनी ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूर्यवंशी ने बताया कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में सिर्फ दो टीमों के बोली लगाने से वह बुरी तरह टूट गए थे। हालांकि, युवा सनसनी ने आरआर से जुड़ने के बाद परिवार जैसा माहौल मिलने पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने यह बात आरआर टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में कही।
'ईमानदारी से बताऊं तो मुझे…'
सूर्यवंशी को राजस्थान टीम ने ऑक्शन में एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। आरआर के अलावा दिल्ली कैपिटवल्स (डीसी) ने उनपर बोली लगाई थी। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए इंटरव्यू में सूर्यवंशी ने कहा, ''ईमानदारी से बताऊं तो जब मुझे चुना गया तो मैं सोच रहा था कि सिर्फ दो ही टीमों ने मेरे लिए बोली लगाई। ऐसा क्यों? मैं तो अच्छा खेलता हूं, मैंने ट्रायल्स में अच्छा किया। बाकी टीमों को भी मेरे लिए बोली लगानी चाहिए थी। लेकिन मैं एक-डेढ़ साल से टीम के साथ हूं। मैं ईमानदारी से बता रहा हूं कि राजस्थान जैसी टीम में लाने के लिए भगवान को एक हजार बार शुक्रिया बोल चुका हूं। यहां के कोच, सपोर्ट स्टाफ, प्लेयर्स और मैनेजमेंट टीम, मीडिया टीम, फीजियो और ट्रेनर्स, सभी लोग एक परिवार की तरह लगते हैं।''
'मैं आपको बता नहीं सकता कि…'
उन्होंने आगे कहा, ''आरआर में ऐसा लगता है कि जैसे घर पर हों। इतने सहज हैं कि आप किसी के साथ भी कुछ भी शेयर कर सकते हैं। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो उसके बारे में बोल सकते हो। मैं आपको बता नहीं सकता कि इस फ्रेंचाइजी में आने के बाद कितना खुश हूं। मुझे यहां बहुत अच्छा फील होता है।'' सूर्यवंशी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को भी श्रेय दिया, जिन्होंने युवा ओपनर को एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर ढलने में मदद की। उन्होंने कहा, ''सीनियर मुझे गाइड करते हैं। वे मुझे बताते हैं कि क्या अच्छा है, मैं क्या कर सकता हूं और क्या नहीं करना चाहिए। मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



