वैभव सूर्यवंशी की 'तूफानी मेहनत' धरी रह गई, सेमीफाइनल में टीम को एक रन की भी बढ़त नहीं

बेंगलुरु, वार्ता
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में 'तूफानी मेहनत' धरी रह गई। उनकी 92 रनों की धमाकेदार पारी के बावजूद ईस्ट जोन की टीम एक रन की बढ़त भी हासिल नहीं कर पाई।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी (92) और अभिमन्यु ईश्वरन (69) की शानदार पारियों के दम पर ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरे दिन सोमवार को पहली पारी में 266 रन बनाए। सोमवार को सूर्यवंशी और अभिमन्यु की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन उसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल नहीं कर पाई। सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी को हर्ष दुबे ने भेजा पवेलियन

26वें ओवर में हर्ष दुबे ने शतक की ओर बढ़ रहे सूर्यवंशी को आउट कर सेंट्रल जोन को पहली सफलता दिलाई। सूर्यवंशी ने दुबे की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े अरशद खान को पार नहीं कर पाए और कैच थमा जिया। सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में सात चौके और सात छक्के लगाते हुए 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी ओवर में हर्ष ने कुमार कुशाग्र (शून्य) का शिकार कर लिया। सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 42 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। वह धीरे-धीरे रिकॉर्ड की ओर नहीं बढ़े। बल्कि उन्होंने तूफानी अंदाज में इसे हासिल किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

अभिमन्यु ईश्वरन बने आर्यन पांडे का शिकार

सूर्यवंशी बाद सुदीप कुमार घरामी (25) ने अभिमन्यु के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 39वें ओवर में आर्यन पांडे ने अपना अर्धशतक पूरा कर चुके अभिमन्यु को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांडे ने 41वें ओवर में विराट सिंह (पांच) और सुदीप कुमार घरामी को आउट कर सेंट्रल जोन की मैच में वापसी करा दी। इसके बाद सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने ईस्ट जोन के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। कप्तान ईशान किशन और अनूकुल रॉय (16-16) सस्ते में लौटे। कुनैन कुरैशी 13 और अभिजीत सरकार 2 रन बनाकर आउट हुए। 57वें ओवर में यश ठाकुर ने मुकेश कुमार (तीन) को बोल्ड कर ईस्ट जोन की पारी का समापन किया। सेंट्रल जोन की ओर हर्ष दुबे ने चार विकेट लिए। यश ठाकुर और आर्यन पांडे को तीन-तीन विकेट मिले।

ईस्ट जोन ने स्टंप्स तक मैच पर बनाई पकड़

सूर्यवंशी और अभिमन्यु की पारियों के बाद मुकेश कुमार (दो विकेट) और मोहम्मद शमी (एक विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन दूसरे दिन मैच पर अपनी पकड़ बना ली। स्टंप्स तक के समय सेंट्रल जोन का स्कोर दूसरी पारी में 20 ओवर में 45 रन पर तीन विकेट था। मुकेश ने कुणाल चंदेला (दो) को आउट कर सेंट्रल जोन को पहला झटका दिया। इसके बाद 14वें ओवर में शमी ने आर्यन जुयाल (आठ) का शिकार किया। मुकेश ने कप्तान रजत पाटीदार (पांच) को भी पवेलियन भेजा। अमन मोखाड़े 23और आर्यन पांडे 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी की 'तूफानी मेहनत' धरी रह गई, टीम को एक रन की भी बढ़त नहीं