ओलंपिक गेम्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करें विराट कोहली, BCCI से पूर्व क्रिकेटर ने की अपील
एस श्रीसंत ने बड़ा दावा कर दिया है कि इन खेलों में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली को साथ में खेलना चाहिए। वैभव अभी 15 साल के हैं, जो अभी इंटरनेशल क्रिकेट नहीं खेले हैं, जबकि विराट रिटायरमेंट ले चुके हैं।

ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की वापसी 100 साल से भी ज्यादा लंबे के बाद होने जा रही है। 2028 में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। इनमें क्रिकेट का गेम भी शामिल है। हर कोई इसके लिए एक्साइटेड है। इस बीच एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत ने बड़ा दावा कर दिया है कि इन खेलों में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली को साथ में खेलना चाहिए। वैभव अभी 15 साल के हैं, जो अभी इंटरनेशल क्रिकेट नहीं खेले हैं, जबकि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में शायद श्रीसंत की रिक्वेस्ट को बीसीसीआई इग्नोर कर सकती है।
6 टीमों को ओलंपिक खेलों में खेलने का मौका मिलेगा। इनमें एक टीम भारत की होगी। भारत के पास क्रिकेट के खेल में ओलंपिक गोल्ड मेडल हासिल करने का मौका होगा। टूर्नामेंट की पसंदीदा टीमों में भारत ही होगा। हालांकि, अभी टूर्नामेंट में वक्त है, लेकिन एस श्रीसंत ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि विराट कोहली ओलंपिक खेलों के लिए टीम को शामिल किया जाना चाहिए। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी भी मौका मिलना चाहिए। इस तरह एक युवा और एक अनुभवी बल्लेबाज का अच्छा मिश्रण टॉप ऑर्डर में देखने को मिलेगा। विराट कोहली को लेकर ही ओलंपिक को पहले प्रमोट किया गया था, लेकिन अब वही इसमें नहीं खेलेंगे।
श्रीसंत ने स्पोर्ट्स विद रवीश यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "उसने जो काम किया है, वह अविश्वसनीय है। आप ओलंपिक गोल्ड की बात कर रहे हैं, मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि विराट टीम में खेले। यह सीनियर और जूनियर का मिक्स होगा। विराट के साथ सूर्यवंशी। यह अमेजिंग होगा।" विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेलने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। टी20 फॉर्मेट में ही ओलंपिक खेला जाना है। बावजूद इसके श्रीसंत ने विराट को ओलंपिक टीम में शामिल करने की वकालत की है।
उन्होंने कहा, "सिलेक्टर्स को विराट कोहली को T20 में रखना चाहिए, क्योंकि उनकी फिटनेस देखिए। यह विवादित हो सकता है, लेकिन मैं सिलेक्टर्स से रिक्वेस्ट करूंगा, 'प्लीज विराट को ओलंपिक्स में डालिए'।" विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है, जबकि वैभव सूर्यवंशी एक सनसनी के तौर पर उभरे हैं। वे आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जबकि एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी उन्होंने ही बनाया है। यही कारण है कि वे अब भारतीय टीम में भी चुन लिए गए हैं। वे एशियन गेम्स में भी खेलने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



