वैभव सूर्यवंशी का आज भारत में होगा T20I डेब्यू, रिकॉर्ड दिमाग हिला देगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना T20I डेब्यू करने वाले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में तो उनका आगमन जुलाई में ही हो गया था, मगर भारतीय सरजमीं पर उनका यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा।

Vaibhav Sooryavanshi
भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का मंच सज चुका है। 3 मैच की इस ऐतिहासिक सीरीज के सभी मुकाबले आज यानी रविवार, 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। यह सीरीज ऐतिहासिक इसलिए हैं क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत को उन्हीं के घर पर होस्ट करने जा रही है। जी हां, इस सीरीज का मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। सूर्यवंशी जहां जाते हैं, वहां लाइमलाइट चुरा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में आज वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू होने वाला है?

वैभव सूर्यवंशी का भारत में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल मंच पर अपना पहला कदम वैसे तो जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर रख दिया था, मगर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वह अपना पहला मैच भारत में खेलने वाले हैं। ऐसे में यह पल वैभव सूर्यवंशी और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 6 ही मैच खेले हैं, जिसमें 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज हैं।

अब वैभव सूर्यवंशी भारतीय सरजमीं पर पहली बार खेलने वाले हैं तो वह अपने इन रिकॉर्ड्स में चार चांद लगाना चाहेंगे। 15 साल के इस लेफ्टी बल्लेबाज ने भारतीय मैदानों पर आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट के दौरान खूब तबाही मचाई है।

वैभव सूर्यवंशी का भारत में टी20 रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने भारत में अभी तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 23 मैच आईपीएल के तो 7 मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 1000 से अधिक रन निकले हैं और उन्होंने 3 शतक भी जमाए हैं। वैभव का यह रिकॉर्ड बताता है कि वह भारतीय सरजमीं पर कितने खतरनाक है।

वैभव सूर्यवंशी ने भारत में खेले 30 मैचों में 42.68 की औसत के साथ 1238 रन बनाए हैं। इस दौरान गौर करने वाली चीज उनका स्ट्राइक रेट है। भारत में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 211.98 का रहा है। उन्होंने इस दौरान कुल 3 शतक लगाए हैं। 2 शतक आईपीएल में तो एक सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आया था।

पारी30
रन1238
औसत42.68
स्ट्राइक रेट211.98
50/1006/3

कितने बजे शुरू होगा IND-AFG पहला टी20

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन का भी चयन हुआ है, जिन्होंने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ड्रॉप कर दिया गया था, जहां सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। हालांकि अब सैमसन सूर्यवंशी के लिए खतरा नहीं है। देखना होगा कि अगर टीम मैनेजमेंट सैमसन को मौका देती है तो वह कहां खेलेंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी का आज भारत में होगा 'T20I डेब्यू', जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड